REWA: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एयरपोर्ट के बाद रीवा को दे दी एक और सौगात

विंध्य एवं रीवा के पढ़े लिखे और योग्य युवाओं को रोजगार देने मुख्यमंत्री मोहन यादव बड़ी सौगात देने जा रहे है जिसके बाद विंध्य क्षेत्र में बेरोजगारी के ग्राफ में कमी आने का अनुमान है

विंध्य एवं रीवा के पढ़े लिखे और योग्य युवाओं को रोजगार देने मुख्यमंत्री मोहन यादव बड़ी सौगात देने जा रहे है जिसके बाद विंध्य क्षेत्र में बेरोजगारी के ग्राफ में कमी आने का अनुमान है ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि रीवा में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल बिजनेस कॉन्क्लेव में  युवाओं को रोजगार प्रदान करने पर मुख्य फोकस रहेगा जिसकी घोषणा खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है.

उद्योगपतियों के साथ मीटिंग के बाद सीएम का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव 20 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में रीवा पहुंचे थे और उन्होंने मंच में भाषण देते वक्त यह घोषणा की रीवा को इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव की सौगात हमारी सरकार ने दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के साथ आज मैने मीटिंग की है और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव की सौगात मिलेगी।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लाभ
मुख्यमंत्री ने इस कॉन्क्लेव का लाभ बताते यह बताया कि इस कॉन्क्लेव के बाद बड़े बड़े उद्योगपतियों का रुख विंध्य क्षेत्र की तरफ़ से होगा, आज एयरपोर्ट बन जाने के बाद हम यह कह सकते है कि अब विंध्य क्षेत्र को एयरपोर्ट की भी सुविधा मिल गई है, और अब कोई उद्योगपति बहाना नहीं बना पाएगा इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि,रीवा हवाई अड्डे से सिर्फ हवाई जहाज नहीं उड़ेगा बल्कि विंध्य क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी।

Related Articles

Back to top button