Teri Laal Chunariya: सनी लियोनी के साथ पवन सिंह ने मचाया गदर, सिर्फ 16 घंटे से ही 2 मिलियन व्यूज का बना नया रेकॉर्ड

Teri Laal Chunariya: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह और बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी ने एक नए गाने “तेरी लाल चुनरिया” के साथ धमाल मचाया है। इस गाने ने अपने रिलीज के पहले 16 घंटों में ही ‘डीआरजे रिकॉर्ड्स’ चैनल पर यूट्यूब पर 2 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने को 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।



