इंग्लैंड की टीम को मिली 134 रनों से करारी शिकस्त, शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को मिल गया प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है और टीम भारत ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 399 रनों का विशाल टारगेट दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारत-ए टीम और इंग्लैंड लायंस के बीच तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। भारत-ए की टीम ने अंग्रेजों की इंग्लैंड लायंस की टीम को तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 134 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत-ए की टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है।

स्पिनर्स ने किया कमाल
भारत-ए के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड लायंस को तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में जीत का स्वाद चखने के लिए 403 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड लायंस की टीम मात्र 268 रन बनाकर ढेर हो गई। इससे भारत-ए की टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। भारत-ए की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में लायंस की टीम को पारी और 16 रनों से हराया था। तीसरे टेस्ट में भारत-ए के लिए स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पिनर शम्स मुलानी (60 रन देकर पांच विकेट) और मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिनर सारांश जैन (50 रन देकर तीन विकेट) ने मिलकर आठ विकेट चटकाए जिससे सुबह दो विकेट पर 83 रन से खेल शुरू करने वाली इंग्लैंड की दूसरी पारी जल्दी सिमट गई।
बिखरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी
इंग्लैंड लायंस के विस्फोटक और सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस ने 41 रन से टीम की शुरुआत करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और वह अच्छी लय में दिख भी रहे थे। लेकिन मुलानी की फिरकी गेंद पर पवेलियन लौट गए और उनकी 55 रन की पारी समाप्त हुई। तब इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 120 रन था। लेकिन टीम ने 20 रन के अंदर तीन और विकेट गंवा दिए, जिससे उसका स्कोर सात विकेट पर 140 रन हो गया। मुलानी ने इंग्लैंड लायंस के कप्तान जोश बोहानन (18) और डैन मूस्ले (05) का विकेट हासिल किया। इंग्लैंड लायंस की टीम चुनौती दिए बिना आउट होने वाली नहीं थी। विकेटकीपर बल्लेबाज ओली रॉबिन्सन (80 रन) और जेम्स कोल्स (31 रन)ने आठवें विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी निभाकर टीम को आसानी से 200 रन के पार कराया। शम्स मुलानी ने ही इस साझेदारी का अंत किया।
और पढ़ें :-



