हो गया ऐलान लग गई मुहर राम मंदिर के यजमान नहीं होंगे पीएम मोदी

बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि पीएम मोदी अब प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान नहीं होंगे। दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में पीएम मोदी नही होंगे। मीडिया में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी नहीं बल्कि अब ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र सपत्नीक मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे।

भगवान श्रीराम की धर्म नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी शुभ दिन पर राम लला अपने जन्म स्थान यानी मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं इन सब के बीच जबसे यह खबर सामने आईं कि मोदीजी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे उसके बाद से तमाम विवाद निकलकर सामने आ रहे हैं।कई साधू सन्त इस बात को लेकर विरोध कर रहे थे कि पीएम मोदी बिना अपनी पत्नी प्राण प्रतिष्ठा नही कर सकते है।वहीं अब बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि पीएम मोदी अब प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान नहीं होंगे।

दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में पीएम मोदी नही होंगे। मीडिया में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी नहीं बल्कि अब ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र सपत्नीक मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे।बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूज़ 24 ने इस खबर को साझा करते हुए लिखा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान नहीं होंगे PM मोदी। राममंदिर के ट्रस्टी पत्नी के साथ करेंगे यजमानी, मोदी प्रतीकात्मक यजमान होंगे।

आपको बताते चले कि जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आठ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान में लगातार समय निकाल पाना संभव नहीं था। पीएम नरेंद्र मोदी फिर भी यम नियम के तहत सभी धार्मिक मान्यताओं का पालन कर रहे हैं। इसके लिए ट्रस्ट की तरफ से यह निर्णय लिया गया था कि इस अनुष्ठान में सहयोगी के तौर पर किसी व्यक्ति को अनुष्ठान में यजमान के तौर पर हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी। इसी विचार के तहत अनिल मिश्रा का नाम अनुष्ठान के लिए यजमान के तौर पर सामने आया।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button