Former Protest:आंदोलन के पहले ही दिन किसानों की बड़ी जीत मोदी सरकार की हार!

शंभू बॉर्डर पर पहुंचे लाखों की संख्या में किसानों ने बैरिकेडिंग को तोड़ना शुरू कर दिया है जिसके बाद पुलिस ने किसानों के ऊपर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही उनके ऊपर पानी की बौछार की गई। हालांकि किसानों के जोश के आगे दिल्ली पुलिस के हौंसले पस्त होते हुए नजर आ रहे हैं और किसान बैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

Former Protest: अपने हक की लड़ाई के लिए किसानों ने एक बार फिर से  मोदी सरकार से खिलाफ जंग छेड़ दी है जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं हालांकि किसान आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. दिल्ली से सटे कई बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

वहीं शंभू बॉर्डर पर पहुंचे लाखों की संख्या में किसानों ने बैरिकेडिंग को तोड़ना शुरू कर दिया है जिसके बाद पुलिस ने किसानों के ऊपर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही उनके ऊपर पानी की बौछार की गई।
हालांकि किसानों के जोश के आगे दिल्ली पुलिस के हौंसले पस्त होते हुए नजर आ रहे हैं और किसान बैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
वहीं दिल्ली-नोएडा सड़क और NH24 पर लंबा जाम लग गया है. चंडीगढ़ में ज्यादातर स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया है.इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट 2 शाम तक बंद कर दिया गया है. किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध के नारे के मद्देनजर दिल्ली में कई स्थानों पर भारी भरकम सुरक्षा तैनात की गई है. पूरी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है.

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा ‘हमें किसानों के हितों की परवाह है. अगर कोई किसान के रूप में इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है तो यह हमारी चिंता नहीं है. हम हमेशा किसानों से बातचीत और चर्चा के लिए तैयार रहे हैं और उसका हल खोजने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हैं. किसानों का यह मुद्दा राज्य सरकारों से भी जुड़ा है. हमें किसानों के इस मुद्दे को समझने और इसे हल करने का तरीका खोजने के लिए कुछ समय चाहिए.’

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button