बंगाल में Rahul Gandhi के काफिले पर हुआ जानलेवा हमला

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार (31 जनवरी) को दोपहर में पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई है। मालदा में यात्रा के एन्ट्री के दौरान राहुल के काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ अराजक तत्वों ने इस हमले को अंजाम दिया और इन अराजक तत्वों के सत्ताधारी पार्टी से कथित संबंध बताए गए हैं.

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से निकलकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई है। यात्रा का यह 16वां दिन है। बिहार में 29 और 30 जनवरी दो दिन रहने के बाद यात्रा मालदा पहुची जहां राहुल गांधी(Rahul Gandhi)पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई है।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार (31 जनवरी) को दोपहर में पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई है। मालदा में यात्रा के एन्ट्री के दौरान राहुल के काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ अराजक तत्वों ने इस हमले को अंजाम दिया और इन अराजक तत्वों के सत्ताधारी पार्टी से कथित संबंध बताए गए हैं. हालांकि, इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में राहुल गांधी बाल-बाल बचे और घटनास्थल पर भगदड़ मच गई. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि कुछ अनजान लोगों ने राहुल की कार पर पत्थर फेंके, जिससे कार की पिछली सीट का शीशा टूट गया।अधीर रंजन ने कहा कि ऐसे हमलों को हम स्वीकार नहीं करेंगे।बता दें हमले में राहुल को कोई चोट नहीं आई है।

गौरतलब है कि अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मालदा जिला के लभा पुल के पास न्याय यात्रा देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी. घटना उस दरमियान हुई जब राहुल यात्रा में एक बस पर सवार थे. उनके काफिले की गाड़ी पर हुए अचानक हमले में काले रंग की एसयूवी के पीछे का पूरा कांच फूट गया. कांग्रेस के नेताओं ने इसे राहुल की सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया है.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button