Rewa: 9 माह से फरार बस लूटकांड के तीन आरोपी बैकुंठपुर पुलिस के हत्थे

रीवा(Rewa)जिले में फरवरी 2025 के बस लूटकांड के तीन फरार आरोपी बैकुंठपुर पुलिस ने मझिगवां से गिरफ्तार किए। न्यायालय ने तीनों को जेल भेजा। पूरी कार्रवाई सफल

रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करीब नौ महीने से बस लूटकांड के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी आखिरकार बैकुंठपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। लगातार निगरानी और सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस की सटीक रणनीति लाई सफलता

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र चौहान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में बैकुंठपुर थाना स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई कर इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है।

फरवरी 2025 में हुई थी बस लूट की वारदात

थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पटेल ने बताया कि फरवरी 2025 में रीवा–सिरमौर मुख्य मार्ग के सलाईया मोड़ पर तीन बदमाशों ने एक यात्री बस को रोककर बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों ने यात्रियों से नकदी व कीमती सामान लूटकर भाग निकले थे। तभी से पुलिस की कई टीमें लगातार इनकी तलाश में जुटी थीं, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

बीच में पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि तीनों आरोपी मझिगवां इलाके में छिपे हुए हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार की गई, जिसने मौके पर दबिश डालते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

गिरफ्त में लिए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—योगेश प्रताप सिंह,राजेश सिंह,राकेश कुमार सिंह
तीनों आरोपी ग्राम मझिगवां, थाना बैकुंठपुर, जिला रीवा के निवासी हैं।

न्यायालय से भेजे गए जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.एस. बागरी, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अश्वनी शुक्ला और आरक्षक राहुल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button