रीवा (Rewa) में RTO वसूलबाजों की बेधड़क उगाही,कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन
रीवा (Rewa) का जोगिनिहाई टोल प्लाजा बना उगाही का हॉटस्पॉट – ड्राइवर बोले: “कागज पूरे, फिर भी पैसे दो तभी आगे बढ़ो”ट्रकों से 500–1000 रुपये उगाही, हाईवे पर लगती लंबी कतारें और बढ़ता खतरा।

रीवा RTO अवैध वसूली (Rewa RTO illegal recovery) एक बार फिर सुर्खियों में है।
रीवा–प्रयागराज हाईवे पर जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास RTO कर्मचारियों और प्राइवेट दलालों द्वारा लगातार उगाही किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ड्राइवरों का कहना है कि 500 से 1000 रुपये तक की वसूली रोजाना होती है, चाहे गाड़ी के कागजात पूरे ही क्यों न हों।
कागज़ पूरे होने के बावजूद जबरदस्त उगाही
रीवा RTO अवैध वसूली (Rewa RTO illegal recovery): ड्राइवरों ने बताया कि जैसे ही कोई ट्रक या लोडिंग वाहन टोल प्लाजा के पास पहुंचता है, RTO के वसूली बाज और निजी दलाल उसे रोक लेते हैं।
जांच के नाम पर अवैध उगाही की जाती है।
पूरा पेपर होने के बावजूद ड्राइवरों को कहा जाता है—
“पैसे दो नहीं तो आगे नहीं बढ़ने देंगे।”
उगाही के चलते हाईवे पर लगती ट्रकों की लंबी कतारें
अवैध वसूली के कारण जोगिनिहाई टोल प्लाजा के आसपास घंटों तक ट्रक फंसे रहते हैं।
लंबी कतारों के कारण कई बार हादसों का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुर्घटनाएं सिर्फ इसलिए होती हैं क्योंकि ट्रकों को जबरन रोककर लाइनें लगा दी जाती हैं।
“यह भी पढ़ें:”Rewa में 6 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला:एक आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने खोला बड़ा फर्जीवाड़ा
प्रशासन खामोश, अधिकारियों और मंत्रियों की रोजाना आवाजाही के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
यह हाईवे रोजाना कई बड़े अधिकारियों, नेताओं और मंत्रियों के गुजरने का मुख्य मार्ग है।
इसके बावजूद रीवा RTO अवैध वसूली पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
RTO के दलाल दिनभर खुलेआम उगाही करते रहते हैं और प्रशासन पूरी तरह मौन है। स्थानीय लोगों की मांग है कि उगाही बंद कराई जाए, जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो साथ ही हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतारों से होने वाले हादसों को रोका जाए।



