YouTube Down: क्या आपका यूट्यूब भी नहीं चल रहा? दुनियाभर में मचा हाहाकार, जानें भारत में क्या हैं ताज़ा हालात

YouTube Down: क्या आपका यूट्यूब भी नहीं चल रहा? अमेरिका से लेकर भारत तक लाखों यूजर्स परेशान हैं। जानें क्या है इस बड़े आउटरेज की वजह और यूट्यूब ने इस पर क्या सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

YouTube down in India and USA: आज सुबह जब दुनिया सोकर उठी, तो मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन ‘YouTube’ ठप नजर आया। अगर आप भी अपने फोन पर वीडियो प्ले करने की कोशिश कर रहे हैं और स्क्रीन पर ‘Something went wrong’ लिखा आ रहा है, तो घबराइए मत, आप अकेले नहीं हैं। दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब का सर्वर क्रैश हो गया है, जिससे लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

अमेरिका में ‘डिजिटल इमरजेंसी’ जैसे हालात, लाखों यूजर्स ने की शिकायत

यूट्यूब पर आए इस बड़े तकनीकी संकट का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिल रहा है। वेबसाइट आउटेज पर नजर रखने वाली संस्था Downdetector के अनुसार, अमेरिका में करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आंकड़ों की मानें तो:

YouTube down in India and USA
YouTube down in India and USA
  • 56% यूजर्स को मोबाइल ऐप चलाने में दिक्कत आ रही है।
  • 21% यूजर्स वेबसाइट के जरिए वीडियो एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
  • 12% लोग ऐसे हैं जो चाहकर भी अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं।

भारत में यूट्यूब डाउन का क्या है स्टेटस? (What is the status of YouTube down in India?)

हालांकि इस आउटरेज का केंद्र अमेरिका और पश्चिमी देश बताए जा रहे हैं, लेकिन भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत में अब तक 18,000 से अधिक यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका यूट्यूब ऐप सही से काम नहीं कर रहा है। भारतीय यूजर्स में सबसे ज्यादा समस्या ऐप यूजर्स को हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 71% यूजर्स को मोबाइल ऐप पर एरर आ रहा है, जबकि 18% यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें लाइव स्ट्रीमिंग देखने या करने में भारी रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर #YouTubeDown तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग मीम्स के जरिए अपना गुस्सा और हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

इसे भी पढें: प्रियंका गांधी के असम दौरे के बीच कांग्रेस को मिली बड़ी खुशखबरी

यूट्यूब का आधिकारिक बयान: कब तक ठीक होगी समस्या?

जैसे ही यह समस्या वैश्विक स्तर पर फैली, यूट्यूब की टीम भी हरकत में आ गई। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनके प्लेटफॉर्म पर तकनीकी समस्या चल रही है। यूट्यूब ने अपने बयान में कहा: “अगर आपको यूट्यूब एक्सेस करने में परेशानी हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीम को इस समस्या की जानकारी है और हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने पर काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है।” फिलहाल, सर्वर डाउन होने का सटीक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि किसी बड़े तकनीकी अपडेट या सर्वर ओवरलोड के कारण यह ‘आउटरेज’ हुआ है।

Related Articles

Back to top button