पीएम मोदी को लेकर आडवाणी ने कर दिया भीषण एलान!

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि नियति ने भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही चुन लिया था.

आज से महज दो दिन बाद यानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे देश की नजरें इस पर टिकी हैं। इस बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का पीएम मोदी को लेकर अहम बयान सामने आया है।दरअसल,BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि नियति ने भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही चुन लिया था.अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि ‘राष्ट्रधर्म’ नाम की एक हिन्दी पत्रिका के लिए लिखे एक लेख में लालकृष्ण आडवाणी ने 33 साल पहले की घटनाओं को याद किया और कहा कि वो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं.उन्होंने यात्रा में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका के बारे में लिखा कि मोदी उस वक्त अधिक चर्चित नहीं थे और वो यात्रा के समय उनके साथ थे. उन्होंने लिखा कि, “जब प्रधानमंत्री मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, उस वक्त वो भारत के हर नागरिक का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को सीखने में राम लला का ये मंदिर लोगों की मदद करेगा.”

बताते चलें उन्होने उन्होंने मंदिर को हक़ीक़त में बदलने और बीजेपी का वादा पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है और लिखा है, “मोदी उस वक्त लोगों के सामने नहीं आए थे और मेरे साथ थे. भगवान राम ने अपने भक्त को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना है.”

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button