हर महीने जमा करें मात्र 42 रुपए और हर महीने पाए 5000 रुपए
यदि आप हर महीने मात्र 200 रुपये का निवेश करते हैं। आपको भारत सरकार की सरकारी योजना अटल पेंशन से हर साल 60,000 रुपये यानी 5000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

बिजनेस करने वाले व्यक्ति से लेकर बड़ी बड़ी जॉब करने वाले भी रिटायरमेंट के बाद इनकम को जारी रखने के लिए सेविंग यानी कुछ पैसे बचा कर रखते हैं। बचत के लिए कई लोग बैंक में पैसे जमा करते हैं तो कई लोग योजना, शेयर मार्केट में निवेश करते हैं। अपनी सेविंग पर रिटर्न पाने के लिए आज भी कई निवेश स्कीम देश में मौजूद है।यहां हम आपको भारत सरकार की एक योजना बता रहे हैं जिसमें आप जीवन भर 5000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं यदि आप हर महीने मात्र 200 रुपये का निवेश करते हैं। आपको भारत सरकार की सरकारी योजना अटल पेंशन से हर साल 60,000 रुपये यानी 5000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
सिर्फ 210 रुपये जमा करो और 5000 रुपये प्रति माह पाओ..
रिटायरमेंट के बाद, यानी 60 साल की उम्र के बाद, आप सिर्फ 210 रुपये प्रति महीना जमा करके अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन के हकदार हो सकते हैं। गारंटी पेंशन देने वाली इस सरकारी योजना का नाम अटल पेंशन योजना है। अगर आप 18 साल की उम्र में न्यूनतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन में जुड़ते हैं, तो आपको हर महीने मात्र 210 रुपये जमा करने होंगे।
यही पैसा यदि आप तीन महीने में देते हैं तो आपको 626 रुपये देने होंगे, और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे।इसके अलावा अगर आप 18 साल की उम्र में 1,000 रुपये प्रति महीने पेंशन के लिए जमा करते हैं, तो आपको हर महीने मात्र 42 रुपये देने होंगे।
क्या है अटल पेंशन योजना
2015-16 के बजट में मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना को आय में वृद्धि की सुरक्षा को देखते हुए लाया था। इस योजना के माध्यम से सरकार आम जनता को, खासकर असंगठित क्षेत्र के लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को, अधिक बचत करने के लिए प्रेरित कर रही है। यह भी कि प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को रिटायरमेंट के बाद पैसे नहीं मिलने के खतरे से बचाना है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) इस योजना को संचालित करता हैं।
हर महीने मिलेगी 5,000 रुपये की पेंशन
ग्राहकों को इस अटल पेंशन योजना के तहत 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रति महीने की पेंशन केंद्र सरकार से मिलती है। भारत सरकार न्यूनतम पेंशन का लाभ सुनिश्चित करती है।



