पिता राजीव से भी आगे निकले Rahul Gandhi हेमंता को दे डाली चुनौती

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम की पुलिस और सीएम को और प्राथमिकी दर्ज करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो, पुलिस उतने मामले दर्ज करे। इसके बावजूद वे डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस सांसद ने पुराने सहयोगी और अब असम के मुख्यमंत्री, हिमंता बिस्वा सरमा को भी आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) इस वक्त पूर्वोत्तर राज्यों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।इस बीच असम में प्रशासन से राहुल गांधी की ठन हुई है।झड़प के बाद में असम पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है।अब इस मामले पर स्वयं राहुल गांधी ने हेमंत विश्वा पर करारा हमला बोला है और उन्हें चुनौती दे डाली है।

दरअसल,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम की पुलिस और सीएम को और प्राथमिकी दर्ज करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो, पुलिस उतने मामले दर्ज करे। इसके बावजूद वे डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस सांसद ने पुराने सहयोगी और अब असम के मुख्यमंत्री, हिमंता बिस्वा सरमा को भी आड़े हाथों लिया। राहुल ने भूमि घोटाले और रिश्वतखोरी का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पूरे भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।बताते चलें आक्रामक तेवर दिखाते हुए राहुल ने आगे कहा कि, उन्हें नहीं पता कि असम के मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों सोच लिया कि पुलिस के पास मामले दर्ज होने पर वे डर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 और मामले दर्ज कराएं। जितना संभव हो मामला दर्ज करें, उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता। वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।

मालूम हो कि राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सीएम सरमा के अलावा पीएम मोदी और शाह के भी दिल ‘नफरत से भरे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा- आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को मिटाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस और असम की जनता उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देगी। असम में यहीं के लोगों का शासन होगा।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button