Rahul Gandhi पर F.I.R. के बाद असम की जनता ने राहुल का किया दिल खोलकर स्वागत
वहां पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा असम गूंज उठा।राहुल गांधी के आगमन के साथ ही पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ जोड़कर स्वागत सम्मानित किया।

एक तरफ जहां कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम पुलिस द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर है।वहीं दूसरी ओर एफआईआर के बाद भी असम की जनता का प्यार राहुल गाँधी के लिए बरकरार है और उन्होने राहुल गांधी का दिल खोलकर स्वागत किया है।
दरअसल,खानापारा में गुवाहाटी चौक पहुंचने पर राहुल गांधी की हजारों की संख्या में लोगों ने अगवानी की।बता दें वहां पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा असम गूंज उठा।राहुल गांधी के आगमन के साथ ही पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ जोड़कर स्वागत सम्मानित किया।इस दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि, “अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है।” इसके साथ। ही राहुल गांधी की बस को देखते ही महिलाएं दौड़कर राहुल गांधी से मिलने आ पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लहराकर स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की. असम के स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी को यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां दी।
असम की जनता ने किया राहुल का दिल खोलकर स्वागत… https://t.co/JhuZvs2wJf
— neeraj tiwari (@neeraj693) January 24, 2024
बताते चलें कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से असम की सड़कों पर राहुल गांधी के एक अलग अंदाज़ में वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में राहुल गांधी एक कार के छत पर बैठे हुए है और चारों ओर से लोग उन्हें घेरे हुए है। हर तरफ नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान वायनाड सांसद राहुल गांधी भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया।


