Bharat Jodo Nyay Yatraa:छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन Rahul Gandhi का हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर किया गया भव्य स्वागत
जैसे ही लाल रंग की खुली जीप पर सवार राहुल गांधी की यात्रा रायगढ़ के बीच शहर में पंहुची तभी आसमान से हेलिकॉप्टर के द्वारा राहुल गांधी पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की गई।हेलिकॉप्टर से राहुल गांधी पर काफी दूर तक फूलों की बरसात करी गई।जैसे जैसे राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ रहा था ना सिर्फ हेलिकॉप्टर से बल्कि लोग सड़कों और घर के छत और छजे से उनके ऊपर फूल बरसा रहे थे।

Bharat Jodo Nyay Yatraa:राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बृहस्पतिवार को 26वां दिन रहा और इस दिन राहुल गांधी की यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंच गई है। यात्रा ने ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश किया है जहां राहुल गांधी का बहुत ही भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया है और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राहुल के चाहनेवालों ने राहुल गांधी के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की बौछार करके उनका स्वागत अभिनन्दन किया।
दरअसल,जैसे ही लाल रंग की खुली जीप पर सवार राहुल गांधी की यात्रा रायगढ़ के बीच शहर में पंहुची तभी आसमान से हेलिकॉप्टर के द्वारा राहुल गांधी पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की गई।हेलिकॉप्टर से राहुल गांधी पर काफी दूर तक फूलों की बरसात करी गई।जैसे जैसे राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ रहा था ना सिर्फ हेलिकॉप्टर से बल्कि लोग सड़कों और घर के छत और छजे से उनके ऊपर फूल बरसा रहे थे।बता दें, पुष्पवर्शा के साथ ऐसा लग रहा था मानो राहुल के स्वागत में रायगढ़ की पूरी सडक फूलों से पाट दी गई हो।इतना ही नही ब्लकि राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा रायगढ़ गूंज उठा।अलग अलग जगहों पर उनका स्वागत किया गया।पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ जोड़कर और फूल का माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया।उन्हें साल ओढ़ाकर उनका तिलक भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।हर तरफ नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।पूरा रोड लोगो के भीड़ से भरा हुआ था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया।


