Navodaya Vidyalaya: इतने तारीख को होगी नवोदय विद्यालय की परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) सिरमौर (रीवा) की कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें। केंद्र सूची, आवश्यक दस्तावेज व अन्य जरूरी निर्देश पढ़ें।

जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) सिरमौर (रीवा) की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जा रही है। विद्यालय प्राचार्य के अनुसार परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

Navodaya Vidyalaya Exam: सभी ब्लॉक मुख्यालयों में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र
प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा जिले के रीवा और मऊगंज के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि छात्रों को यात्रा में अधिक परेशानी न हो।

“यह भी पढ़ें:”फर्जी Facebook ID की शिकायत ऐसे करें मिनटों में होगी बंद

Navodaya Vidyalaya Exam: इन दस्तावेज़ों को लेकर आना होगा अनिवार्य
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य है- प्रवेश पत्र (Admit Card),आधार कार्ड,नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन,राइटिंग पैड (Writing Pad),बिना आवश्यक दस्तावेजों के छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Navodaya Vidyalaya Exam: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी गई है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें-नवोदय विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट: cbseitms.nic.in

Navodaya Vidyalaya Exam: अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह
प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Related Articles

Back to top button