IND vs ENG: अश्विन ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिया 45 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत में पहली बार टेस्ट मैच में हुआ ऐसा कारनामा

IND vs ENG:भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। उसने विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले को 106 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले मुकाबले को अपने नाम किया था। भारत के लिए दूसरे टेस्ट में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुल तीन विकेट लिए। उन्होंने इस मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व स्पिनर भागवत चंद्रशेखर को पीछे छोड़ दिया। अश्विन के इंग्लैंड के खिलाफ 21 टेस्ट में 97 विकेट हो गए हैं। चंद्रशेखर ने 1964 से 1979 के बीच 23 टेस्ट में 95 विकेट झटके थे। इंग्लैंड के बेन डकेट को आउट कर उन्होंने चंद्रशेखर के 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वह इंग्लिश टीम के खिलाफ 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ तीन कदम दूर हैं।

टेस्ट मैच में 500 विकेट पूरे करने के करीब अश्विन

अश्विन के पास विशाखापत्तनम में चार विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका था। वह 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके नाम अब 97 टेस्ट में 499 विकेट हैं। अश्विन को अब 500 विकेट पूरे करने के लिए कम से कम 10 दिन का इंतजार करना होगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा।

टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोई गेंदबाज मैच समाप्त होने के बाद 499 विकेट के आंकड़े पर खड़ा हो। इससे पहले ग्लेन मैक्ग्रा के साथ ऐसा हुआ था। वह 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट समाप्त होने के बाद उनके 499 विकेट थे। बाद में उन्होंने 563 विकेट के साथ अपने करियर का समापन किया।

और पढ़ें :-

Related Articles

Back to top button