बुलंद शहर दौरे के बीच Pm Modi का विरोध

पीएम मोदी के बुलंदशहर पहुंचते ही दूसरी ओर उनका भारी विरोध शुरू हो गया है क्योकिं महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण का मुद्दा गर्म हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Pm Modi)आज यानी बृहस्पतिवार को बुलंदशहर दौरे पर हैं. इस दौरे को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और पीएम नरेन्द्र मोदी बुलंदशहर और मेरठ मंडल के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.वहीं पीएम मोदी के बुलंदशहर पहुंचते ही दूसरी ओर उनका भारी विरोध शुरू हो गया है क्योकिं महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण का मुद्दा गर्म हो गया है।

मराठा विरोध

दरअसल, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के जालना ज़िले से बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर मराठा नेता मनोज जारँगे पाटिल ने मुम्बई की तरफ़ कूच किया है। हज़ारों की संख्या में लोग पुणे पहुंचे हुए है।वहां पहुचतें ही आन्दोलनकारियों ने कहा कि वे मराठा आरक्षण के लिए अपनी जान तक देने को तैयार हैं। हम बिना आरक्षण के वापस नहीं जायेंगे। हम मुंबई में अपनी ताकत दिखाएंगे। यहां 2 से 2.5 करोड़ लोग जुटेंगे। बता दें मनोज जारँगे पाटिल की अगुवाई में 20 जनवरी को जालना से निकले हैं और मुम्बई के रास्ते में इनके 26 जनवरी तक महाराष्ट्र के मुम्बई पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

बताते चलें जरांगे के मुताबिक, अगर सरकार आंदोलन को नजर अंदाज करती रही तो वे मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल करेंगे। जरांगे की मांग राज्य के मराठाओं को कुनबी समाज में शामिल करने की है। इससे पूरी कम्युनिटी OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की श्रेणी में आ जाएगी और आरक्षण का लाभ ले सकेगी।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button