Bharat Ratna:चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलते ही जयंत चौधरी ने कर दिया तगड़ा ऐलान

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष और चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने केंद्र के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है.वे काफी खुश हैं और उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया हैं।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर एक्स पर लिखा कि, 'दिल जीत लिया

Bharat Ratna: केंद्र सरकार ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी है।वहीं सरकार की घोषणा पर जयंत चौधरी ने पहली प्रतिक्रिया दी है और बड़ी बात कह डाली हैं।

दरअसल,राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष और चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने केंद्र के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है.वे काफी खुश हैं और उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया हैं।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर एक्स पर लिखा कि, ‘दिल जीत लिया.’बता दें, उन्होनें पीएम मोदी के उस पोस्ट को रिशेयर भी किया जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।उनका यह विशेष सम्मान भारत देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान और समर्पण को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार,उनकी लड़ाई और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया था।”

मालूम हो कि इन दिनों यूपी से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में बीजेपी और आईएनएलडी के गबंधन की भी चर्चा है।ऐसे में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ये फैसला भी बहुत ही अहम माना जा रहा है.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button