Lalkrishna advani को भारत रत्न का ऐलान होते ही मोदी का हुआ भारी विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से पुरस्कृत किया जाएगा। मैंने उनसे कॉल पर बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर शुभकामनाएं दी।'अब जैसे ही पीएम मोदी ने यह ट्वीट किया, लोगों ने उनका जमकर विरोध शुरु कर दिया हैं।

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Advani) को केंद्र सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से पुरस्कृत किया जाएगा। मैंने उनसे कॉल पर बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर शुभकामनाएं दी।’अब जैसे ही पीएम मोदी ने यह ट्वीट किया, लोगों ने उनका जमकर विरोध शुरु कर दिया हैं।

दरअसल,पीएम मोदी को यह ट्वीट करना अब भारी पड़ गया है क्योकि जैसे ही उन्होनें ये ट्वीट किया लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने पीएम को टैग करते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई हैं।बता दें, हन्सराज गौतम नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि #लालकृष्णआडवाणी ने ऐसा क्या काम किया है जो उन्हे भारत रत्न दिया जा रहा हैं, इस ने तो धार्मिक आड़ में हिंदू मुस्लिम एकता को खण्डित किया है। #भारत_रत्न_वापस_लो। वही आकाश नामक एक दूसरे ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 2004 में लाल कृष्णा अडवाणी नें कराची स्थित जिन्नाह के क़ब्र पर चादर चढ़ाई थी और उसे ‘धर्मनिरपेक्ष’ कहा था। आज उसी अडवाणी को भाजपा नें भारत रत्न देने की घोषणा की है। यह भारत के टुकड़े करने वाले जिन्नाह और संघ के बिच अटूट रिश्ते को दर्शाता है। बताते चलें इसी कड़ी में मिस्टर सिकंदर नामक एक यूजर ने प्रेमचंद के एक कथन को कोट करते हुए लिखा कि लालकृष्ण आडवानी ने भारत में नफरत की राजनीति करने के अलावा क्या किया जो उन्हें भारत रत्न दिया जा रहा है लाल कृष्ण आडवाणी का कोई एक काम देश हित में बता दो ? कोई एक काम भारत रत्न का इससे बड़ा अपमान हो ही नही सकता।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button