हो गया ऐलान लग गई मुहर राम मंदिर के यजमान नहीं होंगे पीएम मोदी
बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि पीएम मोदी अब प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान नहीं होंगे। दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में पीएम मोदी नही होंगे। मीडिया में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी नहीं बल्कि अब ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र सपत्नीक मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे।

भगवान श्रीराम की धर्म नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी शुभ दिन पर राम लला अपने जन्म स्थान यानी मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं इन सब के बीच जबसे यह खबर सामने आईं कि मोदीजी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे उसके बाद से तमाम विवाद निकलकर सामने आ रहे हैं।कई साधू सन्त इस बात को लेकर विरोध कर रहे थे कि पीएम मोदी बिना अपनी पत्नी प्राण प्रतिष्ठा नही कर सकते है।वहीं अब बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि पीएम मोदी अब प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान नहीं होंगे।
दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में पीएम मोदी नही होंगे। मीडिया में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी नहीं बल्कि अब ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र सपत्नीक मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे।बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूज़ 24 ने इस खबर को साझा करते हुए लिखा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान नहीं होंगे PM मोदी। राममंदिर के ट्रस्टी पत्नी के साथ करेंगे यजमानी, मोदी प्रतीकात्मक यजमान होंगे।
आपको बताते चले कि जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आठ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान में लगातार समय निकाल पाना संभव नहीं था। पीएम नरेंद्र मोदी फिर भी यम नियम के तहत सभी धार्मिक मान्यताओं का पालन कर रहे हैं। इसके लिए ट्रस्ट की तरफ से यह निर्णय लिया गया था कि इस अनुष्ठान में सहयोगी के तौर पर किसी व्यक्ति को अनुष्ठान में यजमान के तौर पर हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी। इसी विचार के तहत अनिल मिश्रा का नाम अनुष्ठान के लिए यजमान के तौर पर सामने आया।


