नगालैंड में घुसते ही महिलाओं ने उतारी राहुल की आरती
नगालैंड के कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे. नागालैंड के खूजामा में पहुंचे राहुल गांधी और उनकी टीम का महिलाओ ने आरती उतार कर स्वागत किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार शाम नागालैंड पहुंची जहां राहुल गांधी अपनी यात्रा के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे नगालैंड के कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे. नागालैंड के खूजामा में पहुंचे राहुल गांधी और उनकी टीम का महिलाओ ने आरती उतार कर स्वागत किया।
दरअसल, तेलंगाना मे स्थानीय महिलाओं ने राहुल गान्धी के आगवानी की तगड़ी तैयारी की हुई थी। महिलाओं ने साड़ी पहनकर राहुल गांधी की आरती उतारी। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर उनका आभर व्यक्त किया। बता दें न्याय यात्रा को लेकर यहां की महिलाओं मे अलग ही उत्साह देखने मिला।इसके बाद राहुल गांधी उनसे हाथ मिलाते, बातचीत करते और फोटो खिचवाते नज़र आए।स्थानीय महिलाओं ने राहुल गांधी को यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां दी भी। हर तरफ नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।गौरतलब है कि आज राहुल गांधी विश्वेमा गांव से यात्रा के नागालैंड चरण की शुरुआत करेंगे और राजधानी कोहिमा पहुंचने पर द्वितीय विश्व युद्ध के कब्रिस्तान पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. उसके बाद फूलबाड़ी कोहिमा में आम जनसभा को संबोधित करेंगे. यह यात्रा असम में एंट्री करने से पहले दो दिनों तक नागालैंड में रहेगी.


