खीरा कहीं आपके लिए ‘जहर’ तो नहीं बन रहा? जानें इसे खाने का सही समय, वरना झेलनी पड़ेगी ब्लोटिंग और सिरदर्द जैसी समस्याएं!
क्या आप भी रात में खीरा खाते हैं? सावधान! गलत समय पर खीरा खाने से ब्लोटिंग और सिरदर्द हो सकता है। जानें क्या है खीरा खाने का सही समय और तरीका।
Right Time To Eat Cucumber: खीरा (Cucumber) गर्मियों का सबसे पसंदीदा सुपरफूड है। वजन घटाना हो या शरीर को हाइड्रेटेड रखना, खीरा हर किसी की पहली पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप सेहत का खजाना समझकर खा रहे हैं, वही खीरा अगर गलत समय पर खाया जाए तो आपके शरीर के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है? जी हां, हाल ही में प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह और डॉक्टर तरंग कृष्णा ने खीरा खाने के समय को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गलत समय पर खीरा खाने से न केवल पेट फूलने (Bloating) की समस्या होती है, बल्कि यह भयंकर सिरदर्द का कारण भी बन सकता है।
“सुबह हीरा, रात को कीड़ा”: जानें क्या है खीरा खाने का गणित
अक्सर हम सलाद के नाम पर दिन भर खीरा खाते रहते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विशेषज्ञों के अनुसार इसका एक निश्चित समय होता है। डॉक्टर तरंग कृष्णा ने खीरा खाने के फायदों को एक बहुत ही सरल मुहावरे से समझाया है, जिसे आपको गांठ बांध लेना चाहिए: “सुबह का खीरा हीरा, दोपहर का खीरा जीरा, और रात का खीरा कीड़ा।”
- सुबह 11 बजे से पहले (हीरा): यदि आप सुबह के समय खीरा खाते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए ‘हीरे’ जैसा कीमती और फायदेमंद होता है। यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।
- दोपहर का समय (जीरा): दोपहर में खीरा खाना ‘जीरे’ की तरह काम करता है। जिस तरह जीरा पाचन बढ़ाता है, उसी तरह दोपहर में खाया गया खीरा आपके डाइजेशन को दुरुस्त रखता है।
- रात का समय (कीड़ा): रात में खीरा खाना शरीर के लिए ‘कीड़े’ जैसा नुकसानदेह हो सकता है। यह शरीर के गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है और पाचन तंत्र को सुस्त कर देता है।

क्या रात में खीरा खाने से वाकई सिरदर्द होता है? (Does eating cucumber at night really cause headache?)
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने एक क्लाइंट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे उनकी क्लाइंट को लगातार रहने वाले सिरदर्द का कारण सिर्फ रात में खीरा खाना था। जैसे ही उन्होंने रात के सलाद से खीरे को हटाया, मात्र दो दिनों के भीतर उनका सिरदर्द गायब हो गया। ऐसा क्यों होता है? दरअसल, खीरे की तासीर ठंडी होती है और इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में खीरा पचाना मुश्किल होता है, जिससे शरीर में ‘आम’ (Toxins) बनने लगते हैं। यह वात और कफ दोष को बिगाड़ सकता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और साइनस या सिरदर्द जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं।
खीरा खाने का सही तरीका: काली मिर्च का जादुई तड़का
अगर आपको खीरा खाने से गैस या म्यूकस (बलगम) बनने की समस्या होती है, तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक बेहतरीन समाधान बताया है। एंटीडोट की तरह काम करती है काली मिर्च: खीरा स्वभाव से ‘शीत’ (ठंडा) होता है। इसे खाने से बनने वाली वायु और पित्त को शांत करने के लिए हमेशा इस पर काली मिर्च का पाउडर छिड़क कर खाएं। काली मिर्च एक एंटीडोट की तरह काम करती है, जो खीरे के भारीपन को कम करती है और पाचन को आसान बनाती है। यह उन लोगों के लिए रामबाण है जिन्हें सलाद खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस होता है।
इसे भी पढें: होली पर छा जाएंगे आपके हाथ के बने ये 6 तरह के ‘आलू के पापड़’, मेहमान भी पूछेंगे बनाने का राज!
खीरा खाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल (Quick Tips):
- छिलका उतारें या नहीं? यदि खीरा ऑर्गेनिक है तो छिलके के साथ खाएं, वरना छिलका उतार दें ताकि पेस्टिसाइड्स से बचा जा सके।
- कड़वापन निकालें: खीरे के ऊपरी हिस्से को काटकर रगड़ने से उसका कड़वापन (Cucurbitacin) निकल जाता है, जिससे पेट खराब होने का डर नहीं रहता।
- तुरंत पानी न पिएं: खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन रसों को पतला कर देता है।



