Realme P4x और Realme Watch 5 की भारत में सेल शुरू, इतनी है कीमत

Realme Watch 5 में 1.97 इंच AMOLED डिस्प्ले, इंडिपेंडेट GPS और प्रीमियम मेटल बॉडी मिला है, जिसमे 5 GNSS सिस्टम के साथ सटीक लोकेशन ट्रैकिंग ऑफर की जाती है। फिटनेस के लिए इस वॉच में कई सारे फीचर्स मौजूद हैं जैसे की 108 स्पोर्ट्स मोड, SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग जैसे कई सारे हेल्थ फीचर्स। इसमें जबरदस्त बैटरी बैकअप मिला है और लाइट मोड में 20 दिन तक की रनटाइम मिला है। Realme P4x इस सेगमेंट का अकेला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिला है और इसमें 90FPS सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोन में GT Boost फीचर दिए हैं जो की गेमर्स के लिए बहुत खास हैं। इस डिवाइस में 18GB Dynamic RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। इस फोन में 144Hz Sunlight Display और डुअल स्पीकर्स भी मिले हैं। अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP AI कैमरा और 4K वीडियो जैसे कई सारे एड्वान्स फीचर्स मिले हैं।

Realme P4x and Realme Watch 5: 10 दिसम्बर से रियलमी कंपनी के दो लेटेस्ट प्रोडक्ट की पहली सेल शुरू हो गई है, जिसमें Realme P4x स्मार्टफोन और Realme Watch 5 वॉच शामिल हैं। इन दोनों ही प्रॉडक्ट्स को ग्राहकों डिस्काउंट कीमत पर खरीदने सकेंगे।  

Realme P4x and Realme Watch 5
Realme P4x and Realme Watch 5

चाइनीज कंपनी रियलमी की ओर से कल से यानी 10 दिसम्बर से अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme P4x और लेटेस्ट वॉच Realme Watch 5 की पहली सेल शुरू कर दी गई है। ग्राहक इन प्रॉडक्ट्स को खास डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। रियलमी के इस स्मार्टवॉच में 7000mAh क्षमता वाली बैटरी मिली है। साथ ही Realme Watch 5 ‘मेड इन इंडिया’ है। अब कंपनी एडवांस्ड परफ़ोर्मेंस और AI फीचर्स पर फोकस कर रही है। 

Realme P4x स्मार्टफोन में मिले जबरदस्त फीचर्स 

Realme P4x इस सेगमेंट का अकेला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिला है और इसमें 90FPS सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोन में GT Boost फीचर दिए हैं जो की गेमर्स के लिए बहुत खास हैं। साथ ही इस फोन में 7000mAh क्षमता वाली पावरफुल बैटरी मिली है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन सिर्फ कुछ ही मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा और यह कई घंटों तक चलेगा। 

Realme P4x and Realme Watch 5
Realme P4x and Realme Watch 5

इस फोन में कंपनी ने बाईपास चार्जिंग और Frost Core Cooling सिस्टम भी दिया है। यह स्टील VC के साथ CPU तापमान को 20 डिग्री C तक कम करता है। इस डिवाइस में 18GB Dynamic RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। इस फोन में 144Hz Sunlight Display और डुअल स्पीकर्स भी मिले हैं। अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP AI कैमरा और 4K वीडियो जैसे कई सारे एड्वान्स फीचर्स मिले हैं।

Realme P4x स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट                                              

इस फोन की पहली सेल 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लेकर 12 घंटे के लिए लाइव रहेगी। Realme P4x स्मार्टफोन तीन वैरिएन्ट 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में लॉन्च हुआ था। जिसकी कीमत 15,999 रुपये, 17,499 रुपये और 19,499 रुपये है।

Realme P4x and Realme Watch 5
Realme P4x and Realme Watch 5

यह कुल 2,500 रुपये के लॉन्च ऑफर्स के साथ मिल रहा है, जिसमें 1500 रुपये बैंक ऑफर और 1000 रुपये कूपन शामिल है। इस स्मार्टफोन को realme.com, Flipkart और सभी मेनलाइन चैनल्स से खरीदा जा सकता है। Realme P4x स्मार्टफोन लेक ग्रीन, मैट सिल्वर और एलिगेंट पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।  

Realme Watch 5 में दमदार फीचर्स 

Realme Watch 5 में 1.97 इंच AMOLED डिस्प्ले, इंडिपेंडेट GPS और प्रीमियम मेटल बॉडी मिला है, जिसमे 5 GNSS सिस्टम के साथ सटीक लोकेशन ट्रैकिंग ऑफर की जाती है। फिटनेस के लिए इस वॉच में कई सारे फीचर्स मौजूद हैं जैसे की 108 स्पोर्ट्स मोड, SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग जैसे कई सारे हेल्थ फीचर्स। इसमें जबरदस्त बैटरी बैकअप मिला है और लाइट मोड में 20 दिन तक की रनटाइम मिला है। इस वॉच में HD ब्लूटूथ कॉलिंग, IP68 रेटिंग, NFC सपोर्ट और 300+ कस्टमाइज्ड वॉच फेस भी मिलता है। 

Realme P4x and Realme Watch 5
Realme P4x and Realme Watch 5

पहली सेल और कीमत 

Realme Watch 5 वॉच की पहली सेल 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत इस वॉच की कीमत 3,999 रुपये है, जो 500 रुपये के प्राइस ड्रॉप के साथ आता है। इसे ग्राहक realme.com, Flipkart और सभी मेनलाइन चैनल्स से खरीद सकते हैं। Realme Watch 5 टाइटेनियम सिल्वर, टाइटेनियम ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज और मिंट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

Realme P4x and Realme Watch 5
Realme P4x and Realme Watch 5

Realme P4x और Realme Watch 5 लॉन्च कब हुआ? 

भारत में Realme P4x स्मार्टफोन और Realme Watch 5 वॉच 4 दिसम्बर को लॉन्च हुआ था। साथ ही 10 दिसम्बर से इन डिवाइसेज की बिक्री भी शुरू हो गई है, जिसमें कीमत पर डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं।    

Related Articles

Back to top button