Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding:मोदी के मैसेज के बाद टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी!

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: बारात निकलने की तैयारी थी लेकिन बारात निकलती उससे पहले कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शादी टूट गई और तरह तरह की अफवाहें उड़ने लगी.  वो कहते हैं न कुछ रिश्ते इतनी खूबसूरती से शुरू होते हैं कि लगता है ,हमेशा साथ रहेंगे। लेकिन जिंदगी हमेशा हमारी योजनाओं के मुताबिक नहीं चलती।

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: साल की ट्रेडिंग शादियों में से एक रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की शादी.जिस शादी का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे और पूरी तैयारियां कंप्लीट हो चुकी थी , बारात निकलने की तैयारी थी लेकिन बारात निकलती उससे पहले कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शादी टूट गई और तरह तरह की अफवाहें उड़ने लगी.  वो कहते हैं न कुछ रिश्ते इतनी खूबसूरती से शुरू होते हैं कि लगता है ,हमेशा साथ रहेंगे। लेकिन जिंदगी हमेशा हमारी योजनाओं के मुताबिक नहीं चलती। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हुआ।23 नवंबर को जहां उनके घर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं, वहीं कुछ ही घंटों बाद ऐसा पल आया जिसने पूरी कहानी बदल दी। और आज,कई दिनों की चुप्पी के बाद स्मृति ने एक लंबा और भावुक संदेश लिखकर साफ कर दिया
“शादी रद्द कर दी गई है।”

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: स्मृति ने  चुप्पी तोड़ते हुए लिखा कि,
“कुछ सप्ताह और कुछ दिनों से मेरी जिंदगी पर कई तरह की बातें सोशल मीडिया में की जा रही हैं। मैं अपनी निजी जिंदगी को बहुत संभालकर  और मैनेज करके रखती हूँ, लेकिन अब साफ करना बहुत जरूरी है कि अब शादी कैंसिल हो चुकी है।”
स्मृति के इन शब्दों में वह दर्द साफ तौर पर महसूस होता है जो कोई भी शादी टूटने के बाद किसी भी आम इंसान को महसूस होता है शादी किसी भी इंसान के लिए खूबसूरत सपनों की एक हकीकत होती है।

स्मृति आगे लिखती हैं कि,

“मैं चाहती हूँ कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए। हमारे दोनों परिवारों ने बहुत कुछ झेला है। कृपया हमें समय और स्पेस दें ताकि हम अपनी गति से आगे बढ़ सकें।” क्रिकेटर स्मृति के इस बयान  ने अब पूरी तरह शब्दों ने साफ कर दिया है कि अब  वह शादी से जुड़ी बात या शादी से जुड़े मामले से पूरी तरह अलग हों गई हैं और अब आगे अपने आने वाले मैच और जिंदगी पर ध्यान देंगी।

23 नवंबर का वह दिन जब शादी टूटी

मेहमान आ चुके थे।घर में गुनगुनाहट थी मेहंदी की खुशबू, संगीत की हलचल, सभी के चेहरों पर मुस्कान।
लेकिन इसी बीच नाश्ते के समय स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई।कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत सांगली के अस्पताल ले जाना पड़ा।घर का माहौल पल भर में बदल गया एक तरफ शादी, दूसरी तरफ अस्पताल।इधर तनाव बढ़ता गया और इसी बीच पलाश मुछाल की तबीयत भी खराब हो गई। दोनों परिवारों पर एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाएँ आ गईं।
स्थिति इतनी भावनात्मक और तनावपूर्ण हो चुकी थी कि परिवारों ने शादी टालने का फैसला लिया। लेकिन बाद में स्थिति को देखते हुए शादी रद्द कर दी गई।

“यह भी पढ़ें:”कलेक्टर की फर्जी DP लगाकर ठगी! रीवा से 9 आरोपी गिरफ्तार

एक रिश्ता जो 2019 में शुरू हुआ और 2025 में एक मोड़ पर खत्म
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और पलाश (Palash Muchhal) की मुलाकात 2019 में एक दोस्त के जरिए हुई थी।दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली।छह साल तक दोनों  ने बिना शोर-शराबे के, बिल्कुल शांति से अपना रिश्ता निभाया।2025 में उन्होंने दुनिया का हाथ थामकर बताया कि वे एक दूसरे के लिए जीवनसाथी चुन चुके हैं।पलाश ने  मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज किया था ,वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।फैंस खुश हो गए थे।

शादी के रस्मों के वीडियो जमकर हुए थे वायरल
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और पलाश (Palash Muchhal) की शादी के दौरान की रस्में जमकर वायरल हुई, जिसमें दोनों काफी खुशऔर एंजॉय करते हुए नजर आ रहे थे . भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों ने भी शादी की रस्मों को खूब एंजॉय किया चाहे हल्दी रश्म हो या मेंहदी रश्म हो सभी वीडियो जमकर वायरल हुए थे.

पीएम मोदी ने दिया था स्पेशल मैसेज

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और पलाश (Palash Muchhal) को शादी की बधाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखकर दिया था जिसमें उन्होंने  स्मृति और पलास को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं के साथ दोनों के लिए स्पेशल मैसेज भी लिखा था ।

Related Articles

Back to top button