रोहित शर्मा ने स्लिप में पकड़ा बड़ा शानदार कैच, जो बन सकता है मैच का बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच टर्निंग कैच पकड़ा। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को तीसरे विकेट की तलाश थी, क्योंकि जैक क्रॉली और ओली पोप तेज गति से रन बना रहे थे। अश्विन दोनों बल्लेबाजों को तंग कर रहे थे और इसी दौरान रोहित शर्मा ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा। पहली नजर में ऐसा लगा था कि कैच छिटक गया है, क्योंकि अजीब तरीके से गेंद उनकी तरफ आई थी।

दरअसल,मैच के चौथे दिन पहली पारी में अश्विन ने एंगल के साथ गेंदबाजी शुरू की। उन्होंने ओली पोप और जैक क्रॉली दोनों को खूब परेशान किया और इसी एंगल वाली गेंद पर अश्विन के खिलाफ ओली पोप ने कट मारने की कोशिश की। पोप के बल्ले का मोटा किनारा लेकर गेंद स्लिप और विकेटकीपर के बीच से ऊपर की ओर जा रही थी। रोहित शर्मा का बायां हाथ गेंद की ओर गया और गेंद उनके हाथ से चिपक सी गई और ओली पोप आउट हो गए।
Sharp Reflexes edition, ft. captain Rohit Sharma! ???? ????
Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @ImRo45 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mPa0lUXC4C
— BCCI (@BCCI) February 5, 2024
रोहित शर्मा टेस्ट में ज्यादातर समय स्लिप में ही गेंदबाजी करते हैं और अक्सर खतरनाक कैच पकड़ते हैं। हालांकि, चौथे दिन की शुरुआत में उन्होंने एक कैच ड्रॉप भी किया था, क्योंकि अक्षर पटेल की गेंद पर एक किनारा लगा था और गेंद रोहित शर्मा की उंगलियों को छूकर गई थी। हालांकि, ये कैच बहुत ही अच्छा और मैच का टर्निंग पॉइंट कहा जा सकता है, क्योंकि ओली पोप खतरनाक दिख रहे थे और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे।
अश्विन को जब पता चल गया कि उनके लिए पिच में कुछ नहीं है तो उन्होंने एंगल के साथ गेंदबाजी करना उचित समझा और इसका फायदा उनको मिला। पहले उन्होंने ओली पोप और फिर जो रूट को पवेलियन भेज दिया। इस तरह इंग्लैंड की टीम पर अब दबाव है, क्योंकि हाथ में 6 ही विकेट हैं और अभी भी 240 रनों से ज्यादा इंग्लैंड को जीत के लिए बनाने हैं। वहीं, भारत को मुकाबला जीतने के लिए 6 विकेटों की तलाश है।



