आखिर क्यों Amit Shah के इस्तीफे की उठ रही मांग!

झारखण्ड में सत्तारूढ़ दल की एक महिला नेता ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है।हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ट्विटर पर इस्तीफा देने की मांग रखी है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) के दिल्ली स्थित आवास, झारखंड भवन और शिबू सोरेन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश के एक दिन बाद हेमंत सोरेन रांची में सामने आए.वहीं हेमंत सोरेन के सामने आने के बाद राजनीतिक उठापटक के बीच अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठ गई है।

दरअसल,झारखण्ड में सत्तारूढ़ दल की एक महिला नेता ने अमित शाह(Amit Shah)से इस्तीफे की मांग की है।हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ट्विटर पर इस्तीफा देने की मांग रखी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर अभी मुलाकात की. मीडिया और बीजेपी के मुताबिक, उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं नहीं मिल रहे हैं. अमित शाह इस्तीफा दो.

बता दें कि मिडिया में चल रही खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन कल से कहीं नहीं दिख रहे थे. ईडी ने कहा था कि हेमंत सोरेन अचानक अपने आवास से लापता हो गए हैं. कल यानी 29 जनवरी को सुबह से लेकर रात के करीब साढ़े 10 बजे तक ईडी की टीम अपने अधिकारियों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर ही मौजूद थी. यह टीम उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची थी.ईडी की इस कार्रवाई से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को निशाने पर लिया. इधर, हेमंत सोरेन ने ईडी की कार्रवाई का राजनीति से प्रेरित बताया है.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button