‘महामहिम ट्रंप: सत्ता का एक साल और दुनिया का सिरदर्द – जब MAGA बना Global Migraine’

डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में एक साल ने दुनिया को कैसे अस्थिर कर दिया? टैरिफ, ट्वीट, टकराव और ट्रम्पिश डिप्लोमेसी की पूरी कहानी पढ़िए इस एक्सक्लूसिव विश्लेषण में।

Trump One Year MAGA Global Impact: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की पहली वर्षगांठ अमेरिका में जश्न का मौका हो सकती है, लेकिन बाकी दुनिया के लिए यह साल तनाव, अनिश्चितता और असहजता से भरा रहा। जिस दिन ट्रंप ने शपथ ली, उसी दिन से साफ हो गया था कि यह कार्यकाल परंपरागत नहीं होगा। कूटनीति, अर्थव्यवस्था और वैश्विक रिश्तों की भाषा अचानक बदल गई। समय अब कैलेंडर में नहीं, ट्वीट्स और बयानों में गिना जाने लगा।

सत्ता नहीं, ब्रांड था ट्रंप का पहला संदेश

शुरुआती महीनों में ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे खुद को सिर्फ राष्ट्रपति नहीं, बल्कि एक ब्रांड मानते हैं। देशों के साथ रिश्ते साझेदारी नहीं, “डील” बन गए। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं फिजूलखर्ची लगने लगीं और गठबंधन सब्सक्रिप्शन मॉडल में बदल गए। टैरिफ ट्रंप की सबसे पसंदीदा नीति बन गई। जिस देश से सुबह नाराजगी, दोपहर तक उस पर टैक्स, और शाम को दोस्ती का ऑफर। शर्त सिर्फ एक-फायदा अमेरिका को हो। अर्थशास्त्री चेतावनी देते रहे कि टैरिफ का असर उल्टा पड़ता है, लेकिन ट्रंप अपने ही सिद्धांतों के विशेषज्ञ थे।

Trump One Year MAGA Global Impact
Trump One Year MAGA Global Impact

नक्शों से नोबेल तक – ट्रम्पिश डिप्लोमेसी

कुछ ही महीनों में ट्रंप की राजनीति ने भूगोल से बातचीत शुरू कर दी। कभी किसी द्वीप को खरीदने की बात, कभी समुद्र के नाम बदलने की इच्छा। यह दौर बताता है कि Trump one year MAGA global impact सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोच तक में फैल गया। इसके बाद ट्रंप खुद को शांति का मसीहा घोषित करने लगे। दूर-दराज़ के राष्ट्राध्यक्ष बुलाए गए, फोटो खिंचवाई गई और बताया गया कि दुनिया की लड़ाइयां ट्रंप ने ही रुकवाई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार उनकी जुबान पर हमेशा रहा—एक ऐसा पुरस्कार जो ओबामा को मिल चुका था और यही टीस ट्रंप को भीतर तक सालती रही।

इसे भी पढें: ‘मैं भिखारी नहीं हूं…’ करोड़पति भिखारी मांगीलाल केस में बड़ा खुलासा, प्रशासन बनाम परिवार आमने-सामने

ट्वीट, तंज और थकी हुई दुनिया

जैसे-जैसे साल आगे बढ़ा, ट्रंप की भाषा और तीखी होती गई। चेतावनियां बिना तारीख और बिना वजह के आने लगीं—“हम हमला करेंगे।” किस पर? कब? क्यों? यह सब सस्पेंस था। दुनिया को लगने लगा कि यह कोई रियलिटी शो है, जिसमें कोई भी अगला टारगेट बन सकता है। संस्थाओं पर हमले तेज़ हुए-अदालतें, मीडिया, विश्वविद्यालय, सब ‘दुश्मन’ घोषित। जो सवाल करे, वह राष्ट्रद्रोही। जो सहमत न हो, वह नकली। प्रेस कॉन्फ्रेंस अब संवाद नहीं, सार्वजनिक अपमान का मंच बन गईं। सोशल मीडिया ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार बना। सुबह-सुबह आने वाले ट्वीट्स बाजार हिला देते, राजनयिकों की नींद उड़ा देते और देशों की नीतियां बदलने पर मजबूर कर देते। हर ट्वीट एक छोटा विस्फोट था, और अंत में वही तंज-“Thank you for your attention.” साल के अंत तक दोस्ती की परिभाषा बदल चुकी थी। दोस्त वही जो बिल चुकाए। पुराने गठबंधन बोझ बन गए और नए रिश्तों की कीमत डॉलर में तय होने लगी। कोई हथियार खरीदकर दोस्त बना, कोई तेल देकर, तो कोई चापलूसी और सौदों से।

Related Articles

Back to top button