असम में घुसते ही राहुल गाँधी की रैली में टूटा जनसैलाब
असम में आगमन करते ही राहुल गांधी के स्वागत में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा जिसे देख भाजपाइयों की हालत टाइट हो गई है क्योंकि उन्होनें राहुल गांधी की इस यात्रा को लोगों का इतना समर्थन मिलने का उम्मीद नहीं किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज पांचवा दिन है।बीते दिन राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे थे.जिसके बाद फिर दो दिनों में उनकी यात्रा नगालैंड के पांच जिलों कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरी.अब आज यानी 18 जनवरी को यह यात्रा असम में प्रवेश कर चुकी है और असम में आगमन करते ही राहुल गांधी के स्वागत में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा जिसे देख भाजपाइयों की हालत टाइट हो गई है क्योंकि उन्होनें राहुल गांधी की इस यात्रा को लोगों का इतना समर्थन मिलने का उम्मीद नहीं किया था।
दरअसल,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पूरे टीम के असम में घुसते ही स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया. गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ अपनी बस से शहर के चौराहे पर पहुंचे.राहुल गांधी के असम पहुंचने की खबर जैसे ही वहां की जनता को लगी, अपनी नेता की एक झलक पाने को लोग बेताब हो गए। कांग्रेस स्टार राहुल गांधी से मिलने सड़कों पर कई हज़ार के तादाद में लोग झुंड बनाकर पहुंचें। सभी लोग नाचते,गाते और झूमते नज़र आए। ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं और बच्चे भी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन करते हुए हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए नारेबाजी करते दिखाई दिए। पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ दिख रहा है, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे है। सिर्फ रोड ही नहीं लोग दुकानों और घरों के छत पर भी चढ़े दिखाई दिए। इस दौरान राहुल गांधी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया ।वे लगातार हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सभी का आभार व्यक्त करते नज़र आए।


