Lava Agni 3 5G Price Cut On Amazon: 17,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदें दो डिस्प्ले वाला ये फोन, देखें डिटेल्स
Lava के दो डिस्प्ले वाले Agni 3 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएन्ट को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर 16,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस फोन को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स की सहायता से पेमेंट करने के दौरान 1000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाले 10-बिट 3D कर्व्ड AMOLELD डिस्प्ले मिला है, जिसमे 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ स्मूथ विजुअल्स मिलता है।C
Lava Agni 3 5G Price Cut On Amazon: अगर आप दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और वो भी बजट में तो आज ये आर्टिकल आपके लिए बहुत खास होने वाली है। जी हाँ, लावा का दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर 17 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है।

ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर युनीक डिजाइन और हार्डवेयर वाला Lava का स्मार्टफोन बहुत ही सस्ते में मिल रहा है। Lava कंपनी अपने दो डिस्प्ले वाले दमदार फोन Lava Agni 3 5G को उसके ओरिजिनल प्राइस से बहुत ही कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। साथ इस डिवाइस के बैक पैनल पर छोटा सा डिस्प्ले मिला जो की बहुत काम लायक है।

Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन का हाइलाइट इस फोन के बैक पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले है, जिसे कंपनी की ओर से Agni InstaScreen कहा जा रहा है। इसके कलर डिस्प्ले पर ग्राहक बहुत सारी डिटेल्स और नोटिफिकेशन देख सकते हैं। यूजर इसके फोन के प्राइमरी कैमरा से ही सेल्फ़ी क्लिक कर सकते हैं और इसकी इमेज सेकेंडरी डिस्प्ले पर दिखती है। इस फोन पर बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज छूट भी मिल रहा है।
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन पर ऑफर्स और कीमत
Lava के दो डिस्प्ले वाले Agni 3 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएन्ट को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर 16,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस फोन को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स की सहायता से पेमेंट करने के दौरान 1000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा, ग्राहक अगर पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो उनको उस स्थिति में अधिकतम 16,050 रुपये तक का छूट मिल सकता है। लेकिन ये वेल्यु पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी। यह स्मार्टफोन हेदर ग्लास और प्रिस्टिन ग्लास कलर ऑप्शन में आया है।
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाले 10-बिट 3D कर्व्ड AMOLELD डिस्प्ले मिला है, जिसमे 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ स्मूथ विजुअल्स मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रीमियम एक्स-एक्सिस लीनियर हैप्टिक्स भी शामिल है।
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में कैमरा
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन के पीछे पहला मिनी AMOLED डिस्प्ले मिला है, जिसकी हेल्प से 50MP Sony सेंसर वाले OIS कैमरा से जबरदस्त सेल्फ़ी फ़ोटो और वीडियो लिया जा सकता है।

साथ ही इसमें यूजर कॉल अलर्ट, नोटिफिकेशन, म्यूजिक प्लेयर, स्टेप्स ट्रैकर, वेदर, वॉयस रिकॉर्डर जैसे कई सारे ऐप्स भी यूज कर सकते हैं। Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में 50MP OIS+EIS प्राइमरी कैमरा, 3X ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफ़ोटो लेंस, 4K 30fps रिकॉर्डिंग, 8MP अल्ट्रा वाइड और 2X पोर्ट्रेट जूम मिलते हैं। इसके फ्रन्ट में 16MP EIS सपोर्टेड कैमरा भी मिला है।
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसर
परफ़ोर्मेंस की बात करें तो Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन इस सेगमेंट का पहला Dimensity 7300X प्रोसेसर, LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज और बड़े वेपर चेम्बर कुलिंग सिस्टम के साथ स्मूथ परफ़ोर्मेंस देता है। साथ ही इस फोन में एक कस्टमाइजेबल एक्सन बटन भी मिलता है।



