अमेरिका में दिसंबर 2025 में सिर्फ 50,000 नई नौकरियां, बेरोज़गारी दर घटी लेकिन श्रम बाजार पर सवाल बरकरार

दिसंबर 2025 में अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट ने श्रम बाजार की कमजोर तस्वीर पेश की। नई नौकरियां अनुमान से कम रहीं, लेकिन बेरोज़गारी दर 4.4% पर आ गई। जानिए पूरी रिपोर्ट, फेड की नीति और अर्थव्यवस्था पर असर।

US payrolls December 2025: अमेरिका का श्रम बाजार साल 2025 के अंत में एक मिश्रित लेकिन कमजोर संकेत देता नजर आया। Bureau of Labor Statistics (BLS) द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर महीने में सिर्फ 50,000 नई नौकरियां जोड़ी गईं, जो बाजार के अनुमान से काफी कम हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बेरोज़गारी दर घटकर 4.4% पर आ गई, जो अपेक्षा से बेहतर रही।

US payrolls December 2025
US payrolls December 2025

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब Federal Reserve ब्याज दरों को लेकर बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए है और निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि अर्थव्यवस्था किस दिशा में जा रही है।

इसे भी पढें: Bharat Coking Coal IPO: पहले दिन 8.1 गुना सब्सक्राइब, रिटेल और NII निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

अनुमान से कमजोर रही जॉब ग्रोथ, पुराने आंकड़ों में भी कटौती 

डॉव जोन्स के अनुमान के अनुसार दिसंबर में लगभग 73,000 नौकरियों के जुड़ने की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविक आंकड़ा इससे काफी कम रहा। नवंबर के आंकड़ों में भी 8,000 नौकरियों की कटौती की गई, जिससे यह साफ हो गया कि 2025 के अंतिम महीनों में कंपनियां नई भर्तियों को लेकर बेहद सतर्क रहीं।

अक्टूबर की स्थिति और भी खराब रही, जहां पहले बताई गई 105,000 नौकरियों की गिरावट को संशोधित कर 173,000 कर दिया गया। पूरे साल की बात करें तो 2025 में औसतन 49,000 नौकरियां प्रति माह जुड़ीं, जो 2024 के 168,000 के औसत से कहीं कम है।

बेरोज़गारी दर घटी, लेकिन भागीदारी दर में गिरावट

जहां एक ओर नई नौकरियों की संख्या निराशाजनक रही, वहीं Household Survey ने थोड़ी राहत दी। इसके अनुसार दिसंबर में 2.32 लाख लोगों को रोजगार मिला। इसी वजह से बेरोज़गारी दर घटकर 4.4% पर आ गई।

हालांकि, Labor Force Participation Rate घटकर 62.4% रह गई, जो यह संकेत देती है कि कुछ लोग अब नौकरी की तलाश ही नहीं कर रहे। इसके अलावा, बेरोज़गारी का व्यापक माप (U-6), जिसमें हतोत्साहित और अंशकालिक काम करने वाले लोग भी शामिल हैं, 8.4% पर आ गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति एक तरह की “Jobless Growth” को दर्शाती है, जहां अर्थव्यवस्था बढ़ तो रही है, लेकिन नौकरियां नहीं बन रहीं।

इसे भी पढें: MEA ने ट्रंप सहयोगी के दावे को बताया गलत, कहा – 2025 में मोदी-ट्रंप के बीच हुईं 8 बार बातचीत

फेड की नीति, वेतन वृद्धि और सेक्टर आधारित प्रदर्शन

दिसंबर में Average Hourly Earnings में 0.3% की बढ़ोतरी हुई, जबकि सालाना आधार पर वेतन वृद्धि 3.8% रही, जो अनुमान से अधिक है। यह महंगाई के मोर्चे पर फेड के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

सेक्टर के लिहाज से:

  • रेस्टोरेंट और बार: +27,000 नौकरियां
  • हेल्थकेयर: +21,000
  • सोशल असिस्टेंस: +17,000
  • रिटेल: –25,000
  • सरकारी नौकरियां: सिर्फ +2,000

इससे साफ है कि सेवा क्षेत्र अभी भी रोजगार का मुख्य स्रोत बना हुआ है, जबकि रिटेल और सरकारी क्षेत्र दबाव में हैं।

2025: क्या यह “Hiring Recession” था?

Navy Federal Credit Union की मुख्य अर्थशास्त्री Heather Long के अनुसार, 2025 में कुल मिलाकर सिर्फ 5.84 लाख नौकरियां जुड़ीं, जो 2003 के बाद सबसे कमजोर प्रदर्शन है (मंदी को छोड़कर)।

उनका कहना है,

“अमेरिका एक ऐसे दौर में है जहां आर्थिक विकास मजबूत है, शेयर बाजार खुश है, लेकिन आम लोगों के लिए नौकरी के अवसर सीमित हैं।”

आगे की राह: अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन नौकरी बाजार अनिश्चित

Atlanta Fed के अनुसार, चौथी तिमाही में GDP 5.4% की दर से बढ़ सकता है। वहीं, छुट्टियों के दौरान उपभोक्ता खर्च भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा। Adobe की रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन खर्च $257.8 बिलियन तक पहुंच गया।

बाजार को उम्मीद है कि Federal Reserve फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, और अगली कटौती जून 2026 से पहले संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button