आखिर क्यों Amit Shah के इस्तीफे की उठ रही मांग!
झारखण्ड में सत्तारूढ़ दल की एक महिला नेता ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है।हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ट्विटर पर इस्तीफा देने की मांग रखी है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) के दिल्ली स्थित आवास, झारखंड भवन और शिबू सोरेन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश के एक दिन बाद हेमंत सोरेन रांची में सामने आए.वहीं हेमंत सोरेन के सामने आने के बाद राजनीतिक उठापटक के बीच अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठ गई है।
दरअसल,झारखण्ड में सत्तारूढ़ दल की एक महिला नेता ने अमित शाह(Amit Shah)से इस्तीफे की मांग की है।हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ट्विटर पर इस्तीफा देने की मांग रखी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर अभी मुलाकात की. मीडिया और बीजेपी के मुताबिक, उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं नहीं मिल रहे हैं. अमित शाह इस्तीफा दो.
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर अभी मुलाक़ात की। मीडिया और बीजेपी के मुताबिक़ उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं मिल नहीं रहे हैं। अमित शाह इस्तीफ़ा दो। @HemantSorenJMM @INCJharkhand @JmmJharkhand pic.twitter.com/B0BRDjJDSV
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) January 30, 2024
बता दें कि मिडिया में चल रही खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन कल से कहीं नहीं दिख रहे थे. ईडी ने कहा था कि हेमंत सोरेन अचानक अपने आवास से लापता हो गए हैं. कल यानी 29 जनवरी को सुबह से लेकर रात के करीब साढ़े 10 बजे तक ईडी की टीम अपने अधिकारियों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर ही मौजूद थी. यह टीम उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची थी.ईडी की इस कार्रवाई से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को निशाने पर लिया. इधर, हेमंत सोरेन ने ईडी की कार्रवाई का राजनीति से प्रेरित बताया है.


