Rajasthan VDO Result 2025 घोषित: कैटेगरी वाइज कटऑफ, मेरिट लिस्ट और स्क्रूटनी प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Rajasthan VDO Result 2025 जारी कर दिया गया है। यहां जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स, Non-TSP व TSP मेरिट लिस्ट, स्क्रूटनी डेट और रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया।

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Rajasthan VDO Result 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 2 नवंबर 2025 को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

Rajasthan VDO Result 2025
Rajasthan VDO Result 2025

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान पंचायती राज विभाग में कुल 850 VDO पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां राज्यभर से 5.12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढें: 2026 में बार-बार रिचार्ज से छुटकारा: ₹2000 से कम में पूरे 365 दिन चलने वाले बेस्ट प्लान

Rajasthan VDO Result 2025 – कैटेगरी वाइज और जोन वाइज मेरिट लिस्ट

RSSB द्वारा जारी Rajasthan VDO Result 2025 को पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तैयार किया गया है। चयन सूची को कैटेगरी वाइज और जोन वाइज विभाजित किया गया है ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।

इस भर्ती में पदों को दो भागों में बांटा गया है:

  • Non-TSP (गैर अनुसूचित क्षेत्र) – 683 पद

  • TSP (अनुसूचित क्षेत्र) – 167 पद

इन दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट PDF जारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित PDF में अपना रोल नंबर ध्यानपूर्वक जांचें। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर सूची में है, वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए योग्य माने जाएंगे।

इसे भी पढें: Bharti Singh Second Baby: मिड-शूट इमरजेंसी के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बने दूसरी बार माता-पिता

Rajasthan VDO Cut Off 2025 और स्क्रूटनी प्रक्रिया 

RSSB ने Rajasthan VDO Cut Off 2025 को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। कटऑफ अंक विभिन्न श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS आदि) के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। हालांकि विस्तृत कटऑफ सूची PDF में ही उपलब्ध है।

इसे भी पढें: Rewa:बेटी की शादी से पहले चोरी की सनसनीखेज वारदात, ग्राम कटकी में लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

Rajasthan VDO Result 2025
Rajasthan VDO Result 2025

जो उम्मीदवार कटऑफ से बहुत कम अंकों से चूक गए हैं, उनके लिए राहत की खबर है। RSSB के चेयरमैन आलोक राज द्वारा X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: IBPS RRB PO Prelims Result 2025: इस तारीख को जारी हो सकता है रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Vihantv.com: Click Here

Related Articles

Back to top button