रश्मिका और विजय की शादी पर नेटफ्लिक्स का 60 करोड़ वाला ‘मेगा दांव’, क्या ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली ने ठुकराया ऑफर?

क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है? नेटफ्लिक्स के 60 करोड़ के ऑफर और कपल के गुप्त फैसलों पर पढ़ें पूरी जानकारी।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, अगर किसी जोड़ी की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, तो वो हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। पिछले कई सालों से इनके अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। चर्चा है कि ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इस कपल की शादी को कवर करने के लिए करोड़ों की डील पेश की है।

नेटफ्लिक्स का 60 करोड़ का ऑफर: क्या है पूरा मामला?

तेलुगु मीडिया पोर्टल्स की हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने रश्मिका और विजय की शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल करने के लिए उन्हें 60 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑफर दिया है। कंपनी चाहती है कि फैंस इस ‘लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग’ के हर पल को स्क्रीन पर देख सकें। दिलचस्प बात यह है कि यह रकम साउथ की सुपरस्टार नयनतारा की वेडिंग डील से भी दोगुनी है। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी के राइट्स नेटफ्लिक्स को करीब 25 करोड़ रुपये में बेचे थे। हालांकि, खबरों की मानें तो रश्मिका और विजय ने फिलहाल इस लुभावने ऑफर को ठुकरा दिया है।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

26 फरवरी की तारीख और कपल की ‘सीक्रेट’ प्लानिंग

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चा है कि दोनों 26 फरवरी को सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक न तो रश्मिका और न ही विजय ने इस पर कोई आधिकारिक मुहर लगाई है। सूत्रों का कहना है कि पुरानी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की चाहत के कारण यह कपल फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। हाल ही में जब रश्मिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो पैपराजी ने उनसे शादी के इन्विटेशन को लेकर सवाल किया। इस पर रश्मिका ने अपनी सिग्नेचर मुस्कान बिखेरते हुए केवल इतना कहा, “किस बात के लिए? अभी तो फिल्में रिलीज होनी हैं, कुछ करना पड़ेगा।” उनका यह शर्माना और सवाल को टालना फैंस के बीच शक को और गहरा कर गया है।

इसे भी पढें: ‘मुझे बचा लो, मैंने जहर खा लिया है’: कोटा में NEET की छात्रा ने दी जान, सुसाइड से पहले की चीखें सुन कांप जाएगा कलेजा

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुआ सफर और प्रोफेशनल लाइफ का हाल

विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री पहली बार साल 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में नजर आई थी। इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में भी इनकी जोड़ी को खूब सराहा गया। हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को ‘अच्छा दोस्त’ बताते आए हैं, लेकिन उनके वेकेशन की एक जैसी तस्वीरें अक्सर उनकी पोल खोल देती हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर रश्मिका: शादी की खबरों के बीच रश्मिका अपने काम में भी काफी व्यस्त हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button