मोदी करते रह गए तैयारी कांग्रेसियों ने अयोध्या पहुंच सरयू में लगा दी डुबकी
दीपेंदर सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि- आज मकर संक्रांति के अवसर पर एक बार पुनः अयोध्या पहुंचकर पवित्र सरयू नदी में स्नान कर मां सरयू का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. जय सिया राम

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अपने चरम पर है. आज से ठीक 7दिन बाद 22 जनवरी को राम लला को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा. हर राम भक्त को इस दिन का लंबे समय से इंतजार था.उद्घाटन समारोह की तैयारी अब चरम पर पहुंच गई है.वहीं इसको लेकर देशभर में सियासी शिगूफा भी चरम पर है।एक तरफ जहां पीएम मोदी ने 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ किया हुआ हैं वही दुसरी तरफ प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या पहुंचकर सरयू मे डुबकी लगाकर कांग्रेसियों ने पीएम मोदी समेत सभी भाजपाइयों को चौका दिया हैं।
दरअसल,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अयोध्या में राम लला के द्वार पहुंची जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सरयू में स्नान किया और भगवान राम को आस्था और विश्वास का प्रतीक बताया. यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने पार्टी नेताओं अविनाश पांडे, दीपेंद्र हुड्डा, अखिलेश प्रताप सिंह के साथ अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई.बता दें इस संदर्भ में दीपेंदर सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि- आज मकर संक्रांति के अवसर पर एक बार पुनः अयोध्या पहुंचकर पवित्र सरयू नदी में स्नान कर मां सरयू का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. जय सिया राम
गौरतलब है कि अयोध्या दौरे पर कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी पहुंची. यहां उन्होंने बीजेपी नेताओं पर जुबानी हमला किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम राम लला के दिव्य दर्शनों के लिए आए हैं; इसे ‘राजनीतिक’ कहना बीजेपी की बहुत बड़ी भूल है. सच तो ये है कि बीजेपी धर्म के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है.


