बिहार में मचे बवाल के बीच भाजपा के बीस विधायक कांग्रेस के संपर्क में
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि 'बीजेपी के बीस विधायक मेरे संपर्क में हैं।' उन्होंने कांग्रेस विधायकों के टूट के सवाल पर ये दावा किया। उन्होंने दो टूक कहा कि अभी बिहार में महागठबंधन की सरकार है।

बिहार में सरकार को लेकर हो रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने चौंकाने वाला दावा किया है कि ‘बीजेपी के बीस विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।’ उनके इस टिप्पणी के बाद से भाजपाइयों में भूचाल मच गया है और सियासी गलियारे में नई चर्चा छिड़ गई है।दरअसल,बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि ‘बीजेपी के बीस विधायक मेरे संपर्क में हैं।’ उन्होंने कांग्रेस विधायकों के टूट के सवाल पर ये दावा किया। उन्होंने दो टूक कहा कि अभी बिहार में महागठबंधन की सरकार है। सभी पार्टियां विधानसभा सत्र को लेकर बैठक कर रही हैं।चुनाव का समय है, सियासी उठापटक होते रहेगा। हम लोग अपना काम करते रहेंगे।बता दें, अखिलेश प्रसाद ने कांग्रेस के करीब 10 विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में होने वाली बात को अफवाह बताए और उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं. सच तो ये है कि भाजपा के ही विधायक मेरे संपर्क में हैं.
गौरतलब है कि अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगे कहा कि सूबे में आरजेडी जदयू के आमने-सामने होने की खबर सिर्फ मीडिया में चल रही है। कल भी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में साथ-साथ झंडा फहराया। आरजेडी ने विधानसभा में संख्या बल ज्यादा होने के संबंध में कुछ नहीं कहा, ये सिर्फ अफवाह है। बिहार में महागठबंधन की ये सरकार अभी भी है और आगे भी रहेगी।


