राहुल गांधी को आतंकवादी बताना केंद्रीय मंत्री को पड़ा भारी,थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बोला हमला

राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के मामले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह”बिट्टू” और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड का रीवा कांग्रेस पार्टी  की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और बड़ी संख्या मे थाने पहुंचीं महिला कांग्रेसियों ने FIR दर्ज करने का आवेदन दिया है. महिला कांग्रेस की कार्यकर्त्ता क्यों थाने पहुंचीं और रवनीत सिंह”बिट्टू” ने ऐसा कौन सा बयान दे दिया था जिसके कारण रवनीत सिंह”बिट्टू” के खिलाफ एफआईआर  के लिए आवेदन तक देना पड़ रहा है

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री रेल मंत्री रवनीत सिंह “बिट्टू” यह कह गए थे कि, देश में राहुल गांधी से बड़ा कोई आतंकवादी नहीं है वह देश के नंबर 1आतंकवादी है उनके खिलाफ अपराधिक केस दर्ज होना चाहिए, यहां तक की वह यह बोल गए कि, राहुल गांधी भारतीय है ही नही, राहुल गांधी को देश निकाला आदेश देना चाहिए, राहुल गांधी को भारत से किसी प्रकार का प्रेम और लगाव नहीं है, यहां तक कि, भारत में ट्रेन एक्सीडेंट और ब्लास्ट के लिए भी राहुल गांधी ही जिम्मेदार है. फिर क्या था रवनित सिंह बिट्टू का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ, और जगह – जगह कांग्रेसियों ने विरोध करना शुरु कर दिया इसी कड़ी में रीवा में भी कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचीं और उन्होने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जेल में डालने की मांग की और साथ में यह भी मांग की गई कि,रवनीत सिंह बिट्टू राहुल गांधी से माफी मांगे और भाजपा पार्टी भी !

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button