ईरान की ‘अजेय’ मिसाइलें भी अब होंगी ढेर! इजरायल के डेविड्स स्लिंग का नया अवतार देख दुनिया हैरान
इजरायल के डेविड्स स्लिंग (David's Sling) ने ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों का तोड़ ढूंढ लिया है। जानें कैसे यह तकनीक भविष्य के युद्धों की परिभाषा बदल देगी।
David’s Sling vs Iranian Missiles: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजरायल ने अपनी रक्षा दीवार को इतना अभेद्य बना लिया है कि अब ईरान की सबसे घातक मिसाइलें भी खिलौना साबित हो सकती हैं। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि उनकी उन्नत वायु रक्षा प्रणाली डेविड्स स्लिंग (David’s Sling) ने नए और बेहद जटिल परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ये परीक्षण विशेष रूप से ईरान की भविष्य की मिसाइल तकनीक और हाइपरसोनिक खतरों को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
जून 2025 के युद्ध से सीखा सबक: अब और भी घातक हुआ ‘डेविड’
इजरायल और ईरान के बीच जून 2025 में हुए 12 दिवसीय भीषण युद्ध ने दुनिया को आधुनिक युद्धकला का नया चेहरा दिखाया था। उस संघर्ष के दौरान ईरान ने लगभग 550 बैलिस्टिक मिसाइलें और 1,000 से अधिक ड्रोन दागे थे। हालांकि इजरायल ने 85% हमलों को नाकाम कर दिया था, लेकिन भविष्य की चुनौतियों के लिए David’s Sling vs Iranian Missiles की क्षमता को और बढ़ाने की जरूरत महसूस की गई। ताजा परीक्षणों को राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स (Rafael Advanced Defense Systems) द्वारा अंजाम दिया गया है। इन परीक्षणों का मुख्य उद्देश्य सिस्टम के सॉफ्टवेयर और इंटरसेप्शन एल्गोरिदम को अपग्रेड करना था, ताकि यह न केवल मध्यम दूरी की, बल्कि लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को भी सटीकता से मार गिरा सके।

बहु-स्तरीय सुरक्षा चक्र: आयरन डोम से एरो-3 तक का ‘कवच’
इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली एक तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे पर टिकी है, जिसमें डेविड्स स्लिंग रीढ़ की हड्डी का काम करता है:
- आयरन डोम (Iron Dome): छोटी दूरी के रॉकेट और मोर्टार के लिए।
- डेविड्स स्लिंग (David’s Sling): 40 से 300 किलोमीटर की मध्यम दूरी की मिसाइलों, विमानों और ड्रोनों के लिए।
- एरो-3 (Arrow-3): अंतरिक्ष की दहलीज पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए।
लागत का गणित: रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, डेविड्स स्लिंग का अपग्रेड इजरायल के लिए आर्थिक रूप से भी मास्टरस्ट्रोक है। जहां एरो-3 की एक मिसाइल दागने का खर्च $25 लाख से अधिक आता है, वहीं डेविड्स स्लिंग की एक इंटरसेप्टर मिसाइल लगभग $10 लाख में काम तमाम कर देती है। इससे एरो-3 पर दबाव कम होगा और इजरायल कम खर्च में बड़े हमलों को नाकाम कर पाएगा।
वाशिंगटन में हलचल और ईरान की बेचैनी
दिलचस्प बात यह है कि इन सफल परीक्षणों की घोषणा तब हुई जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उच्च स्तरीय वार्ता कर रहे थे। इस टाइमिंग ने तेहरान को स्पष्ट संदेश दिया है कि इजरायल किसी भी आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। 2025 के संघर्ष में डेविड्स स्लिंग ने अपनी मूल क्षमता से बाहर जाकर 1500 किलोमीटर दूर से आ रही मिसाइलों को भी इंटरसेप्ट किया था। अब नए अपडेट के बाद, यह सिस्टम और भी अधिक ‘हाइब्रिड’ हो गया है, जो क्रूज मिसाइलों और पैंतरेबाजी करने वाले (maneuvering) लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम है।



