राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच सुप्रीमकोर्ट पहुंच गए उद्धव ठाकरे

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. लगभग 500 वर्षों के अथक प्रयास बाद राम लला मंदिर का निर्माण हुआ और अब उद्घाटन होने जा रहा है. इस समारोह को लेकर देश भर में जहां भारी उत्साह है वहीं दूसरी ओर इन सभी के बीच उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. लगभग 500 वर्षों के अथक प्रयास बाद राम लला मंदिर का निर्माण हुआ और अब उद्घाटन होने जा रहा है. इस समारोह को लेकर देश भर में जहां भारी उत्साह है वहीं दूसरी ओर इन सभी के बीच उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

दरअसल, शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हलफनामा दाखिल किया है. उद्धव गुट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और स्पीकर राहुल नार्वेकर की मुलाकात पर आपत्ति जताई है. हलफनामे में कहा गया है कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसला देने से पहले स्पीकर का सीएम से मिलना गलत है.बता दें 7 जनवरी को स्पीकर और सीएम की मुलाकात हुई थी.बताते चलें कि नार्वेकर और शिंदे की मुलाकात का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि 10 जनवरी को विधायकों की पात्रता और अपात्रता के फैसले पर इसका असर हो सकता है. हमने इसकी शिकायत की है. उद्धव ठाकरे ने आशंका जताई कि कल भी फैसला न आए. उन्होंने कहा, ”किसी बहाने से इसे चुनाव तक टाला जा सकता है.”

मालुम हो कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के चलते जून 2022 में शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी. जिसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिंदे और ठाकरे गुटों की तरफ से दलबदल रोधी कानूनों के तहत एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की गईं जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए समय-सीमा 31 दिसंबर, 2023 तय की थी, लेकिन उससे कुछ दिनों पहले ही 15 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिए गए समय को 10 दिन बढ़ाकर 10 जनवरी की नई तारीख तय फैसला सुनाने की थी.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button