Rewa में निकाली गई किसान न्याय यात्रा पूर्व मंत्री Kamleswar Patel ने कर दिया तगड़ा ऐलान

भारत की पहचान एक कृषि प्रधान देश के रूप में रही लेकिन देश के बहुत से किसान बेहाल है इसी के चलते किसानों ने कई बार किसान आंदोलन पर जोर दिया है इसी के दौरान
किसानों की समस्या को लेकर पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल (Kamleswar Patel)के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा निकाली गई. किसान न्याय यात्रा में 2 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए. रैली 200 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर शहर के रतहरा से 8 किलोमीटर की यात्रा तय करके कमिश्नर कार्यालय पहुंची. जहां कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कमिश्नर कार्यालय में घेराव किया . इस दौरान कांग्रेसियों ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वही किसान न्याय यात्रा के प्रभारी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों को न्याय दिलाने के लिए 10 सितंबर को मंदसौर के गरोठ से किसान न्याय यात्रा शुरू करेंगे इसी बीच पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने किसानों को लेकर कहा कि “भाजपा की सरकार ने समर्थन मूल्य को लेकर जो गारंटी दी थी. उस गारंटी को याद दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ न्याय यात्रा निकाली है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किसानों के समर्थन में आंदोलन किया था, कि 3100 रुपए में किसानों से धान की खरीदी की जाए. 2700 रुपए क्विंटल गेहूं की खरीदी हो और 6000 रुपए में सोयाबीन की खरीदी की जाए. इन मांगों को याद दिलाने के लिए किसान न्याय यात्रा निकाली गई है. इसके अलावा मांग है कि कृषि से जुड़े हर वस्तुओ में जो टैक्स लगाया गया है, उसमें छूट दिलाई जाए.”



