IIM Kozhikode MBA PI Shortlist 2026 जारी: जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आगे के जरूरी स्टेप्स

IIM Kozhikode MBA Admissions 2026 के तहत PI Shortlist जारी हो चुकी है। जानें eligibility criteria, selection process, WAT-PI details, weightage structure और Stage 1 registration की पूरी जानकारी।

IIM Kozhikode MBA PI Shortlist 2026: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने MBA Admissions 2026–28 के लिए Personal Interview (PI) Shortlist आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को IIM Kozhikode की ओर से ई-मेल के माध्यम से PI के लिए आमंत्रण मिला है, उन्हें अगली चयन प्रक्रिया में बने रहने के लिए Stage 1 Registration पूरा करना अनिवार्य होगा।

IIM Kozhikode MBA PI Shortlist 2026
IIM Kozhikode MBA PI Shortlist 2026

यह शॉर्टलिस्ट CAT 2025 के स्कोर और उम्मीदवार की समग्र प्रोफाइल के आधार पर तैयार की गई है। आइए विस्तार से समझते हैं कि आगे की प्रक्रिया क्या है, योग्यता मानदंड क्या हैं और चयन कैसे किया जाएगा।

इसे भी पढें: JEE Main 2026 Session 1 City Intimation Slip जारी, जानें डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

IIM Kozhikode PI Shortlist 2026 – Stage 1 Registration कैसे करें

PI शॉर्टलिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को सबसे पहले IIM Kozhikode की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। MBA/PGP Admissions सेक्शन में जाकर Stage 1 Registration विकल्प चुनना होगा।

Stage 1 Registration के स्टेप्स:

  • CAT 2025 आवेदन में उपयोग किया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • लॉग-इन करने के बाद PI Shortlist Form सावधानीपूर्वक भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

ध्यान रखें, Stage 1 Registration पूरा किए बिना उम्मीदवार अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

इसे भी पढें: HDFC Bank Share Price Today: चौथे दिन भी गिरावट, लेकिन ₹940 के पास दिख रहा है मजबूत रिवर्सल का संकेत

IIM Kozhikode MBA PI Shortlist 2026 – Eligibility Criteria

PI शॉर्टलिस्ट के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंड (Eligibility Norms) को पूरा करना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता:

  • 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 3 वर्षीय स्नातक डिग्री
  • न्यूनतम अंक
  • General / OBC / EWS: 60%
  • SC / ST / PwD: 55%
  • CA / CMA (ICWA) / CS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक

इसे भी पढें: Chinese कंपनियों पर प्रतिबंध हटने की आहट से BHEL, ABB, Siemens और L&T के शेयरों में भारी गिरावट, जानिए पूरी वजह

CAT 2025 Category-wise Minimum Cut-off:

  • General: Overall 85 percentile | Sectional 75 percentile
  • EWS/OBC: Overall 75 | Sectional 65
  • SC: Overall 65 | Sectional 55
  • ST: Overall 55 | Sectional 45

इसके अलावा Class 10 और Class 12 में भी न्यूनतम प्रतिशत अनिवार्य है।

IIM Kozhikode MBA PI Shortlist 2026
IIM Kozhikode MBA PI Shortlist 2026

IIM Kozhikode Selection Process 2026 और Weightage Structure

IIM Kozhikode MBA चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है।

Stage 2: Aggregate Index Score (AIS)

इस चरण में उम्मीदवारों को AIS स्कोर के आधार पर WAT और PI के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

AIS Weightage Structure:

  • CAT 2025 Index Score – 50%
  • Class 12 Performance – 20%
  • Class 10 Performance -15%
  • Gender Diversity -10%
  • Academic Diversity – 5%
  • Work Experience – 5%

नोट: उम्मीदवार को Gender Diversity या Academic Diversity में से केवल एक का लाभ मिलेगा।

Work Experience Weightage:

  • 6–11 महीने: 1 अंक
  • 23–29 महीने: 4 अंक
  • 29–36 महीने: 5 अंक
  • 57 महीने से अधिक: 0 अंक

WAT और PI Process की पूरी जानकारी

Stage 2 में चयनित उम्मीदवारों को Written Ability Test (WAT) और Personal Interview (PI) में शामिल होना होगा। ये राउंड बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, कोझिकोड, मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढें: ट्रंप के ग्रीनलैंड कब्ज़े के बयान पर रूस की चुप्पी: क्या NATO को तोड़ना है असली मकसद?

  • पूरा मूल्यांकन आधे दिन में संपन्न होगा।
  • WAT में मौके पर दिया गया विषय पर निबंध लिखना होगा।
  • PI में कम्युनिकेशन स्किल्स, बिज़नेस अवेयरनेस, लीडरशिप क्षमता और वर्क एक्सपीरियंस का मूल्यांकन होगा।

Final Selection Weightage 2026

अंतिम मेरिट लिस्ट निम्न वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी:

  • AIS Score: 40%
  • Written Ability Test (WAT): 20%
  • Personal Interview (PI): 40%

सरकारी आरक्षण नीति के अनुसार Category-wise Merit List बनाई जाएगी और उसी के आधार पर MBA Admission Offers जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button