प्राण प्रतिष्ठा के बीच जाटों ने दे दिया मोदी सरकार को अल्टीमेटम

केंद्र की नौकरियों में ओबीसी वर्ग को लाभ मिलने की मांग लेकर जाट समाज ने फिर से बिगुल बजा दिया है. भजनलाल सरकार को अभी एक महीने हुए नहीं कुर्सी पर आए और अभी से उनके सरकार पर दबाव और खतरा मंडराने लगा है।

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।दो दिन बाद होने वाला यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा। ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर भाजपाई इसे मिशन 24 से जोड़कर इस मुद्दे को खूब भुनाने पर तुली है और इसी के सहारे हिंदुत्व के लहर पर सवार होकर बीजेपी ने चुनाव में उतरने का प्लान भी बना लिया था हालांकि इन सबके बीच अब गुर्जर आंदोलन के बाद राजस्थान में जाट आरक्षण आंदोलन आकार ले रहा है. केंद्र की नौकरियों में ओबीसी वर्ग को लाभ मिलने की मांग लेकर जाट समाज ने फिर से बिगुल बजा दिया है. भजनलाल सरकार को अभी एक महीने हुए नहीं कुर्सी पर आए और अभी से उनके सरकार पर दबाव और खतरा मंडराने लगा है।

दरअसल,भरतपुर में जाट समाज द्वारा केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने बुधवार से भरतपुर के उच्चैन तहसील के गांव जयचौली रेलवे स्टेशन के पास महापड़ाव शुरू कर दिया है। जाट समाज के लोग टेंट गाड़कर बैठ गए हैं।बता दें भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने केंद्र सरकार को 10 दिन का समय दिया। नेम सिंह फौजदार ने सात जनवरी को हुंकार सभा में कहा था कि भरतपुर-धौलपुर के जाटों को आरक्षण नहीं दिया तो 17 जनवरी को जयचौली (भरतपुर) गांव के पास दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को हम बाधित कर देंगे। अगर सरकार नहीं मानी तो हम दूसरा महापड़ाव बेडम गांव (भरतपुर) और तीसरा रारह (भरतपुर) में महापड़ाव होगा। दूसरे और तीसरे पड़ाव की तारीख अभी हमने तय नहीं की है। पहले रेल रोकेंगे, इसके बाद रोड जाम करेंगे।जाट समाज ने सरकार को 22 जनवरी तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस तारीख तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो रेल की पटरियों को उखाड़ दिया जाएगा. दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक और सड़क पर हम वाहनों के पहिए थाम देंगे. हो सकता है ये जन आंदोलन हिंसक रूप भी अख्तियार कर ले.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button