बिहार में Rahul Gandhi का हुआ भव्य स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल से सटे बिहार के किशनगंज के फरानगोला चौक पर सुबह 9 बजे पहुंची.बिहार में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की एंट्री,और 'ग्रैंड वेलकम' के लिए किशनगंज में सभी 19 MLA मौजूद रहें।

कांग्रेस स्टार नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नीतीश कुमार का घर माने जाने वाले बिहार राज्य में एंट्री कर चुकी है। राहुल गांधी के आने से एक दिन पहले ही बिहार में नई सरकार का आगमन हुआ है. वहीं आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा करते हुए राहुल गांधी बंगाल के बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए हैं जहां उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया है.

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल से सटे बिहार के किशनगंज के फरानगोला चौक पर सुबह 9 बजे पहुंची.बिहार में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की एंट्री,और ‘ग्रैंड वेलकम’ के लिए किशनगंज में सभी 19 MLA मौजूद रहें।किशनगंज पहुंचने पर राहुल गांधी की हजारों की संख्या में लोगों ने अगवानी की।बता दें वहां पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा बिहार गूंज उठा।राहुल गांधी के आगमन के साथ ही पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ जोड़कर और फूल का माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया।उन्हें साल ओढ़ाकर उनका तिलक भी किया गया। राहुल गांधी की बस को देखते ही पूरी भीड़ उत्साहित हो गई और राहुल गांधी को चारों ओर से घेर लिया।कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लहराकर स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की. जिले के स्थानीय लोगों ने भी राहुल गांधी को यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां दी।

बताते चलें लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ लोग झूमते दिखाई दिए।पारम्परिक गीत और नृत्य प्रदर्शन कर राहुल गांधी का स्थानीय महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। हर तरफ नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button