अयोध्या पहुंचे Sachin Tendulkar की अयोध्या में हो गई भारी बेइज्जती!
इस खास मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिससे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारी परेशानी और उहा पोह की स्थिति का सामना करना पड़ा।

500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है. वहीं इस खास मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिससे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) को भारी परेशानी और उहा पोह की स्थिति का सामना करना पड़ा।
दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए करीब 8,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया। इसमें प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं। कार से अयोध्या आने वाली शख्सियत के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन पार्किंग को लेकर कुछ लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनमें से एक थे पूर्व क्रिकेट सचिन तेंदुलकर। अयोध्या में पणजी टोला मोहल्ला और हनुमान कुंड के पास कार की पार्किंग रखी गई थी।सचिन तेंदुलकर की गाड़ी पार्क करने का पास हनुमान कुंड स्थित पार्किंग का था, लेकिन उनकी कार पणजी मोहल्ला स्थित पार्किंग स्थल पर पहुंच गई। लेकिन पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की कार को पार्किंग नहीं मिली। सचिन की कार को बाहर ही रोक दिया गया और काफी देर तक सड़क के किनारे उनकी गाड़ी खड़ी रही। इसकी जानकारी जब अफसरों तक पहुंची तो खलबली मच गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सचिन की गाड़ी पार्क करने को लेकर एक पुलिस अधिकारी माइक से अनाउंसमेंट किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर की कार को पार्क में खड़ा किया।
गौरतलब हैं कि भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंची हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित रविवार को अयोध्या पहुची हैं। इसके अलावा अभिनेत्री कंगना रनौत, शेफाली शाह, अभिनेता पवन कल्याण एवं रणदीप हुड्डा रविवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे।



