अरसे बाद कांग्रेस में छाया जश्न कांग्रेस को मिली बहुत बड़ी खुशखबरी

कांग्रेस अध्यक्ष ने वाई एस शर्मिला रेड्डी को लेख तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) व.. अध्यक्ष नियुक्त किया है।'

आंध्र प्रदेश में इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान ही इलेक्शन होने हैं। उससे पहले कांग्रेस इलेक्शन मोड में आ गई है और तैयारियां तेज करते हुए पार्टी ने वाईएस शर्मिला को बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए आंध्रप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

दरअसल,वाईएस शर्मिला राज्य के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन हैं। उन्होंने 4 जनवरी को ही कांग्रेस जॉइन की थी और 12 दिन के अंदर ही उन्हें बड़ा प्रमोशन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शर्मिला राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं। राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद जगनमोहन रेड्डी ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दावा ठोका था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाया था।इसके बाद वह कांग्रेस से अलग हो गए थे और पूरे राज्य में यात्रा निकाली थी। यही नहीं उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस के नाम से अलग पार्टी बना ली और फिर अगले चुनाव में जीतकर सीएम बन गए। हालांकि उनके अपनी बहन वाईएस शर्मिला से मतभेद हो गए थे। वहीं अब पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में साफ कर दिया गया हैं कि, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने वाई एस शर्मिला रेड्डी को लेख तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) व.. अध्यक्ष नियुक्त किया है।’

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष जी रुद्र राजू को कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजू के कार्यकाल की प्रशंसा भी की। राजू ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button