Nitish Kumar के इस्तीफा देते ही क्या बोले Lalu Yadav

नीतीश के इस्तीफा देने के बाद लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार से अब राजद नेताओं का मोहभंग ही चुका है।उन्होंने कहा हमारे मुंह में 32 दात है और नीतीश के पेट में दात है और पेट के दात बहुत खतरनाक होते है।

बिहार की सियासत में इस वक्त हलचल तेज है। सभी की नजरें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर टिकी हैं।एक ओर जहां नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायक दल की बैठक के ठीक बाद राजभवन जाकर अपना इस्तीफा गर्वनर राजेंद्र अर्लेकर को सौंप दिया वहीं महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देने के बाद से बिहार में एक बार फिर नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. वहीं नीतीश कुमार के इस्तीफा देते ही राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार पर ज़ोरदार हमला बोला है।

दरअसल,नीतीश के इस्तीफा देने के बाद लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार से अब राजद नेताओं का मोहभंग ही चुका है।उन्होंने कहा हमारे मुंह में 32 दात है और नीतीश के पेट में दात है और पेट के दात बहुत खतरनाक होते है। आज धर्म अधर्म की बारी अाई है इसलिए गद्दा चलना पड़ रहा है हमलोग को तुम्हारी पीठ पर। हम मानकर चल रहे थे कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ लड़ेंगे. लेकिन आज उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे अपने शब्दों के व्यक्ति नहीं है। ना उन्हें अपने ही व्यक्तिव पर उठ रहे सवालों की फ़िक्र है ना ही जानता के हित की। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने जो कदम उठाया वह बस उनके स्वार्थ को पूरा करने के लिए है।

गौरतलब है कि, लालू यादव भी सियासत के माहिर खिलाड़ी हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के पास भी विकल्प हैं। वे वर्तमान सरकार से समर्थन वापस लें और राज्यपाल से बड़े दल का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश करें। संभव है राजद सुप्रीमो सरकार बनाने के मैजिक नंबर की सूची राज्यपाल को सौंपे। इस सूची में 79 राजद, 19 वाम दल और 16 कांग्रेस विधायकों के साथ कुछ और विधायकों के हस्ताक्षर युक्त विधायकों की संख्या राज्यपाल को सौंपेंगे।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button