Bharat Jodo Nyay Yatraa:भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हो गई Priyanka Gandhi की भी एंट्री

Bharat Jodo Nyay Yatraa:भारत जोड़ों न्याय यात्रा के 16 फरवरी को यूपी में प्रवेश करने की संभावना है. यहां ये यात्रा 1000 किलोमीटर का सफर करते हुए 20 जिलों से गुजरेगी और इस दौरान कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra भी इसमें शिरकत करेंगी।

Bharat Jodo Nyay Yatraa:लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ खूब चर्चा में है।राहुल गांधी को लेकर हर राज्य में लोगों का जबर्दस्त क्रेज नजर आ रहा है।वहीं अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) वाड्रा की भी एन्ट्री हो गई हैं।

दरअसल, भारत जोड़ों न्याय यात्रा के 16 फरवरी को यूपी में प्रवेश करने की संभावना है. यहां ये यात्रा 1000 किलोमीटर का सफर करते हुए 20 जिलों से गुजरेगी और इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा भी इसमें शिरकत करेंगी। बता दें,उत्तर प्रदेश कांग्रेस अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में ज्योति से ज्योति जलाते चलो का कार्यक्रम का आयोजन करेगी और इस दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा भी इसमें शामिल होंगी।राहुल गांधी और प्रियंका गन्धी के नेतृत्व में कानपुर ,लखनऊ प्रयागराज सहित अन्य ज़िलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसलिए निकाली जा रही हैं और लोग इससे क्यों जुड़े हैं इसके बारे में बताया जाएगा.मालुम हो इससे पहले जब भारत जोड़ो यात्रा यूपी पहुची थी तब भी बहन प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुईं थी.

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को आमंत्रित कर सकती है. इस आशय के संकेत पार्टी नेता जयराम रमेश ने दिये है.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button