कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया गठबंधन में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी धड़े इंडिया गठबंधन ने अपना अध्यक्ष चुन लिया है। इंडिया ग्रुप की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी धड़े इंडिया गठबंधन ने अपना अध्यक्ष चुन लिया है। इंडिया ग्रुप की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दरअसल,अब यह तय हो गया है कि इंडिया ब्लॉक की कमान अब दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे के हाथ में होगी। विपक्षी धड़े की बैठक में सीटों के बंटवारे से पहले अध्यक्ष के नाम पर मल्लिकार्जुन के नाम पर ही सहमति बन सकी है। बता दें यह निर्णय शनिवार को शीर्ष भारतीय ब्लॉक नेताओं की बैठक में लिया गया.बताते चले इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। इसके साथ ही खरगे विपक्ष की ओर से एक चेहरे के रूप में अब भाजपा गठबंधन के सामने होंगे। ऐसे में खरगे पर क्षेत्रीय दलों के साथ सीटों के बंटवारे की अहम चुनौती से पार पाना होगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार खरगे की जिम्मेदारी अब दोहरी हो जाएगी। एक तरह कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के हितों के साथ ही उन्हें गठबंधन को एकजुट रखने की जिम्मेदारी को भी निभाना होगा।
गौरतलब है कि बैठक में नीतीश के साथ शामिल हुए मंत्री संजय झा ने बैठक के बाद कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर चर्चा हुई. लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है. उन्होनें कहा कि हमारा मानना है कि कांग्रेस से ही संयोजक बनाया जाना चाहिए. नीतीश ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं के साथ मीटिंग में कहा कि उनकी किसी पद को लेकर कोई लालसा नहीं है. जमीन पर गठबंधन का काम बढ़ता रहे यहीं उनकी चाहत है.



