राधिका के जन्मदीन पर वायरल हुआ एक वीडियो, आकाश अंबानी ने केक खाने से किया इंकार

राधिका अंबानी के बर्थडे के मौके पर एंटीला हाउस में एक बड़ी पार्टी रखी गई जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ।

अंबानी परिवार में अभी हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मरचेंट से हुई है। इस शादी के बाद अक्सर दोनों खबरों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में राधिका अंबानी ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया जिसमें एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

राधिका अंबानी के बर्थडे के मौके पर एंटीला हाउस में एक बड़ी पार्टी रखी गई जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ। राधिका अपने पति अनंत अंबानी के साथ केक कट करते हुए नजर आ रही थी। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। एंटीला हाउस में इस भव्य पार्टी की फोटोस और वीडियो ओरी ने शेयर की। वीडियो और फोटोज में पूरा अंबानी परिवार काफी खुश नजर आ रहा है लेकिन राधिका के जेठ आकाश अंबानी ने केक खाने से मना कर दिया जिसका वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

अंबानी परिवार की बहू राधिका ने जैसे ही केक कट किया सबसे पहले उन्होंने अपने पति अनंत और फिर अपने ससुर मुकेश अंबानी को केक खिलाया लेकिन जैसे ही वह अपने जेठ आकाश अंबानी को केक खिलाने गई उन्होंने तुरंत मना कर दिया। दरअसल आकाश अंबानी ने राधिका को इशारे से बताया की केक पहले दादी कोकिला बेन अंबानी को खिलाओ। अपनी दादी सास को केक खिलाने के बाद राधिका ने उनसे आशीर्वाद लिया। आपको बता दे की राधिका ने अपने बर्थडे पार्टी में व्हाइट सिल्क टॉप और रेड स्कर्ट पहनी थी जो कि उन्हें काफी ग्लैमरस लुक दे रहा था।

Related Articles

Back to top button