Bharat Jodo Nyay Yatraa: Rahul Gandhi की न्याय यात्रा के पहुंचने के पहले ही अमेठी में लगाई गई धारा 144

अपर जिला मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी से 31 मार्च तक पड़ने वाले त्यौहार, 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, बोर्ड परीक्षा आदि तथा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 144, 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी।

Bharat Jodo Nyay Yatraa: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा मणिपुर के थौबल से शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगी।यह यात्रा यूपी के चंदौली बॉर्डर से एंट्री करते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी।
हालांकि राहुल की न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने से पहले ही अमेठी में बड़ी घोषणा कर दी गई है और पूरे जिले में 5 फरवरी से 31 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

अर्पित गुप्ता ने दी जानकारी

दरअसल अपर जिला मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी से 31 मार्च तक पड़ने वाले त्यौहार, 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, बोर्ड परीक्षा आदि तथा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 144, 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। जिसका उल्लंघन आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। उन्होंने बताया कि आगामी पर्व के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरती जाय। किसी प्रकार के जुलुस इत्यादि प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही आयोजित किये जायेंगे। सार्वजनिक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं होगें।

धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की ध्वनि धार्मिक स्थल तक ही सीमित रहेंगे। कोई भी व्यक्ति ड्यूटीरत अधिकारी, कर्मचारी के साथ अभद्रता अथवा मारपीट करने पर उसके विरूद्ध विधिपूर्ण कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर ग्रुप एडमिन का उत्तरदायित्व होगा कि ग्रुप से जुड़ा कोई भी व्यक्ति भड़काऊ अफवाह फैलाने सम्बन्धित कोई पोस्ट नही करेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पुतला नही जलायेगा। उन्होंने बताया कि आदेश का प्रचार प्रसार सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने क्षेत्रों में लाउडस्पीकर द्वारा करायेंगे।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button