प्राण प्रतिष्ठा से 2 दिन पहले हेमा मालिनी ने कर दी बड़ी घोषणा

एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम राम लला को लेकर आ रहे हैं और अब इसके बाद मथुरा की भी बारी है. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अयोध्या आई हूं और इस भव्य समारोह के लिए इंतजार कर रही हूं.

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।तीन दिन बाद होने वाला यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा। ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर भाजपाई इसे मिशन 24 से जोड़कर इस मुद्दे को खूब भुनाने पर तुली है और इसी के सहारे हिंदुत्व के लहर पर सवार होकर बीजेपी ने चुनाव में उतरने का प्लान भी बना लिया था। इसी कड़ी में अब भाजपा की मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल,राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंची बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम राम लला को लेकर आ रहे हैं और अब इसके बाद मथुरा की भी बारी है. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अयोध्या आई हूं और इस भव्य समारोह के लिए इंतजार कर रही हूं. मैं यहां बहुत ही अच्छा महसूस कर रही हूं और भारत समेत पूरी दुनिया उस खास पल का इंतजार कर रही है.मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने आगे कहा कि, ‘पिछली केंद्र और प्रदेश की सरकार तो राम मंदिर को लेकर बिल्कुल ही उदासीन रही. कांग्रेस वालों ने भाजपा से पहले क्यों नहीं बनाया राम मंदिर. 500 वर्षों से राम लला को टेंट में रखा हुआ था. अब पूरे देश में जय जय श्रीराम का नारा लग रहा है. राम हमारे हैं और हम राम को लेकर अयोध्या आ रहे हैं. कांग्रेस ने मंदिर निर्माण क्यों नहीं किया. अगर आप करते तो राम आपके भी हो जाते. विपक्षी पार्टियों ने तो अयोध्या को पूरा गांव बनाकर रख दिया था. अब मोदी ने इन्फ़्रास्ट्रक्चर बढ़िया कर दिया है.’
उन्होंने आगे कहा, प्राण प्रतिष्ठा के दिन ‘मैं अयोध्या में अपना परफॉर्मेंस दे रही हूं. मैं माता सीता की भूमिका निभाऊंगी. पीएम मोदी ने अपने लिए पर्सनल कोई काम नहीं किया. जो भी किया देश के लिए किया है. हम अपनी संस्कृति सभ्यता को कैसे भूल सकते हैं. पीएम मोदी सही ढंग से विरासत को आगे की ओर ले जा रहे हैं.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button